रतलाम की 20 कॉलोनियों में सामान्य शुल्क पर मिलेंगे बिजली कनेक्शन, मंत्री काश्यप की अनुशंसा से हजारों रहवासियों को मिलेगी राहत

रतलाम की 20 अवैध और अविकसित कॉलोनियों में बाहरी विद्युतीकरण पूरा होने के बाद रहवासियों को सामान्य शुल्क पर बिजली कनेक्शन दिए जा रहे हैं।

रतलाम की 20 कॉलोनियों में सामान्य शुल्क पर मिलेंगे बिजली कनेक्शन, मंत्री काश्यप की अनुशंसा से हजारों रहवासियों को मिलेगी राहत
चेतन्य काश्यप, मंत्री- एमएसएमई, मप्र

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की अनुशंसा पर शहर की 20 अवैध/अविकसित कॉलोनियों में सामान्य शुल्क पर विद्युत कनेक्शन दिए जा रहे हैं। इसके ले भाजपा के मंडल अध्यक्षों द्वारा मंत्री काश्यप के प्रति आभार ज्ञापित किया गया है।

मंडल अध्यक्षों ने बताया कि शहर की अवैध और अविकसित कॉलोनियों में मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 7 प्रतिशत सुपर विज़न योजना में बाहरी विद्युतीकरण का कार्य किया गया है। नगर निगम द्वारा संपादित कराए गए इस कार्य में 20 कॉलोनियों का कार्य पूर्ण हो चुका है और इन कॉलोनियों में सामान्य शुल्क पर कनेक्शन दिए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें

इन कॉलोनियों के रहवासियों को मिलेगी राहत

विद्युतीकरण कार्य से लाभान्वित कॉलोनियों में भवानी नगर, मालवा नगर, श्रीराम नगर, बाणेश्वरी गृह निर्माण कॉलोनी, शृंगी नगर, शिवम परिसर, जनता नगर, राम रहीम नगर, त्रिमूर्ति नगर, आदर्श नगर, शक्ति नगर, होमगार्ड कॉलोनी, राजस्व नगर, प्रताप नगर, करमदी रोड़, करण नगर, हम्माल कॉलोनी, पटवारी कॉलोनी, वरदान नगर एवं रत्नेश्वर रोड़ शामिल है।

ये भी पढ़ें