भाजपा पार्षद दल की बैठक में भदौरिया नेतापक्ष, कामरेड सचेतक, राठौर उपसचेतक व सोमानी को कोषाध्यक्ष चुना गया

भाजपा के पार्षद दल ने मंगलवार को नेता पक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए पार्षदों का चुनाव कर लिया। इस दौरान 17 नवंबर को होने वाले सम्मेलन को लेकर वरिष्ठों ने मार्गदर्शन भी प्रदान किया।

Nov 15, 2022 - 00:40
Nov 15, 2022 - 00:51
 0
भाजपा पार्षद दल की बैठक में भदौरिया नेतापक्ष, कामरेड सचेतक, राठौर उपसचेतक व सोमानी को कोषाध्यक्ष चुना गया
भाजपा पार्षद दल का नेता, सचेतक, उपसचेतक और कोषाध्यक्ष चुनाव के दौरान मौजूद विधायक चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल व अन्य।

17 नवंबर को होगा नगर निगम का पहला साधारण सम्मेलन, विधायक चेतन्य काश्यप ने दिया मार्गदर्शन

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । नगर निगम परिषद का पहला साधारण सम्मेलन 17 नवंबर को होगा। इसके लिए भाजपा पार्षद दल की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सम्मेलन के मद्देनजर नगर निगम में भाजपा पार्षद दल के नेता, सचेतक, उप सचेतक और कोषाध्यक्ष का चुनाव किया गया।

सोमवार को रूद्र पैलेस में भाजपा पार्षद दल की बैठक हुई। इसमें शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने पार्षदों को मार्गदर्शन दिया। इसमें महापौर प्रहलाद पटेल, जिला महामंत्री, मण्डल अध्यक्षव पार्षद उपस्थित रहे। जिला भाजपा मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया पार्षद दल की बैठक में भगतसिंह भदौरिया को नेतापक्ष, हितेष शर्मा (कामरेड) को सचेतक, रत्नदीप सिंह राठौर को उपसचेतक एवं निशा पवन सोमानी को कोषाध्यक्ष चुना गया।

150

पहले शुभकामनाएं दीं फिर दिया मार्गदर्शन

500
200

विधायक काश्यप ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत कर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पार्षदों से सकारात्मक भूमिका का निर्वाह करने एवं नगर निगम के माध्यम से जन समस्याओं का त्वरित निराकरण कर विकास कार्यों में सहभागी बनने का आह्वान किया। आगामी 17 नवंबर को होने वाले निगम सम्मेलन को लेकर महापौर पटेल एवं नेतापक्ष भदौरिया ने पार्षदों से अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने सम्मेलन के दौरान निर्वाह किए जाने वाली भूमिकाओं पर भी नए पार्षदों को मार्गदर्शन दिया। संचालन व आभार प्रदर्शन जिला महामंत्रियों ने किया।

सपना त्रिपाठी ने यातायात एवं परिवहन विभाग का पदभार ग्रहण किया

महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, महापौर परिषद सदस्य, पार्षदगण आदि की उपस्थिति में पार्षद सपना त्रिपाठी ने यातायात एवं परिवहन विभाग का पदभार ग्रहण किया।

इस अवसर पर महापौर परिषद सदस्य विशाल शर्मा, मनोहरलाल राजू सोनी, रामूभाई डाबी, अनीता कटारा, पार्षद रणजीत टांक, शक्तिसिंह राठौर, परमानन्द योगी, हितेश शर्मा कामरेड, अनीता वसावा, शबाना खान, हिना मेहता, आयुषी सांखला, प्रीति कसेरा, पूर्व एमआईसी सदस्य पवन सोमानी, विनोद यादव एवं मंडल अध्यक्ष मौजूद थे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।