भ्रष्टाचार पर चोट ! पंचायत सचिव 4500 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार, जमीन नामांतरण और नक्शा पास करने के लिए मांगी थी घूस
उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने रतलाम के कनेरी ग्राम पंचायत के सचिव को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी पंचायत सचिव ने भूखंड के नामांतरण और नक्शा पास करने के लिए रिश्वत मांगी थी।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने जिले के पंचायत सचिव सत्यनारायण सेन को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सेन ने रतलाम स्थित मां विंध्यवासिनी ड्रीम सिटी कॉलोनी में स्थित जमीन का नामांतरण और नक्शा पास करने के लिए घूस मांगी थी।
लोकायुक्त डीएसपी दिनेशचंद्र पटेल के अनुसार फरियादी प्रेम जैसवार ने 18 फरवरी 2026 को लोकायुक्त एसपी से शिकायत की थी। जैसवार ने बताया था कि उन्होंने रतलाम शहर की मां विंध्यवासिनी ड्रीम सिटी कॉलोनी में दो भूखंड क्रमांक B-41 एवं B-96 खरीदे थे। उन्होंने ग्राम पंचायत कनेरी में उक्त भूखंडों का नामांतरण करवाने तथा भवन निर्माण के लिए नक्शा पास करवाने के लिए आवेदन किया। इसके लिए पंचायत सचिव आरोपी सत्यनारायण सेन ने उनसे 5 हजार रुपए रिश्वत की मांग की।
ये भी पढ़ें
2जमीन घोटाला : पूर्व महापौर जयंतीलाल जैन ‘पोपी’ व भू-माफिया राजेन्द्र पितलिया सहित अन्य के विरुद्ध न्यायालय में चलेगा भ्रष्टाचार का केस, शासन ने दी अनुमति
3रतलाम रेल मंडल में भ्रष्टाचार ! दिवंगत रेलकर्मी के बेटे से 10 हजार रुपए की घूस लेते कार्मिक विभाग का कर्मचारी गिरफ्तार, मुंबई विजिलेंस ने की कार्रवाई
4ऑटो यूनियन ने सुनाई RTO में व्याप्त भ्रष्टाचार की कहानी, जीवन सिंह बोले- आंख में आंख डालकर काम कराएंगे, अवैध वसूली नहीं करने देंगे
घर में लिए रिश्वत के रुपए और पकड़ा गया
लोकायुक्त की टीम द्वारा उक्त शिकायत की तकनीकी आधार पर तस्दीक की गई। पुष्टि होने पर लोकायुक्त एसपी आनंद यादव के निर्देशानुसार टीम गठित कर आरोपी पंचायत सचिव को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार करने की रणनीति बनाई। चूंकि पंचायत सचिव द्वारा आवेदक जैसवार को रिश्वत की राशि लेकर सोमवार को अपने तेजानगर स्थित निवास पर बुलाया था। इसके चलते लोकायुक्त की टीम ने शाम को ही पंचायत सचिव के निवास के आसपास पोजिशन ले ली। रात करीब 8.00 बजे जैसे ही पंचायत सचिव सेन ने जैसवार से रिश्वत के 4500 रुपए लिए और अपनी टेबल पर रखे तभी टीम ने धावा बोल दिया और उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें
2रतलाम में भ्रष्टाचार लगातार ! पटवारी ने जमीन के डायवर्शन के लिए ली 6000 रुपए की घूस, लोकायुक्त की टीम ने किया गिरफ्तार
3भ्रष्टाचार पर चोट ! रिश्वतखोर पूर्व CMO नीता जैन सहित दो लोगों को 4 साल की सजा, 5 साल पहले ठेकेदार से 18,500 रुपए की घूस ली थी
4भ्रष्टाचार पर चोट लगातार ! रतलाम में राजस्व एवं पंजीयन विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर, आहत प्रॉपर्टी व्यवसायी 12 मार्च को जलाएंगे भ्रष्टाचार का पुतला
इन्होंने दिया कार्रवाई को अंजाम
पंचायत सचिव को रिश्वत लेते ट्रैप करने वाली टीम में लोकायुक्त उज्जैन के डीएसपी दिनेश चंद्र पटेल, निरीक्षक हीना डावर, प्रधान आरक्षक हितेश ललावत, आरक्षक श्याम शर्मा, संजीव कुमारिया और इसरार शामिल रहे।


