चन्द्रयान 3 की सफलता का रतलाम में आतिशबाजी कर मनाया जश्न, विधायक चेतन्य काश्यप ने कार्यकर्ताओं के साथ देखा सीधा प्रसारण
चंद्रयान 3 की लैंडिंग का रतलाम में लाइव प्रसारण देखा गया। इसकी सफलता के लिए दिनभर प्रार्थनाओं का दौर भी चला।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । चन्द्रयान-3 की सफलतापूर्वक चांद पर लैंडिंग होते ही देशभर के साथ रतलाम में भी जश्न मना। विधायक चेतन्य काश्यप के जनसंपर्क कार्यालय पर जोरदार आतिशबाजी की गई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर बधइयां दीं। इससे पूर्व काश्यप ने कार्यकर्ताओं के साथ चन्द्रयान मिशन का सीधा प्रसारण देखा।

विधायक काश्यप ने चन्द्रयान की सफलता को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि अब दुनिया भारत का लोहा एक ओर उपलब्धि के कारण मानेगी। चन्द्रयान-3 मिशन का प्रसारण देखने कई कार्यकर्ता जुटे। टीवी पर जैसे ही चन्द्रयान का मिशन सफल हुआ, वैसे ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। काश्यप का विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल ने मुंह मीठा करवाया। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और स्टेशन रोड जोरदार आतिशबाजी की।

इस दौरान निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, बलवंत भाटी, जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी, जिला मीडिया सहप्रभारी नीलेश बाफना, मण्डल अध्यक्ष विनोद यादव सहित पार्षदगण, भाजपा के जिला एवं मण्डल पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
योगीन्द्र सागर महाविद्यालय और तिरुपति बालाजी मंदिर में की प्रार्थना
चंद्रमा पर भारत द्वारा भेजे गए चंद्रयान-3 की सफलता के लिए श्री योगीन्द्र सागर इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस रतलाम के समस्त छात्रों एवं शिक्षकों द्वारा शुभकामना दी गई। भारत का तीसरा मून मिशन (चंद्रयान-3) सफल हो इसलिए महाविद्यालय के संस्थापक गोपाल प्रसाद शर्मा (टंच) और वाइस चेयरमैन उमेश शर्मा ने भी तिरुपति बालाजी मंदिर आंध्र प्रदेश में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ प्रार्थना की।

महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रो. दीपक शर्मा ने बताया कि भारत के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत का परिणाम ही है की आज हमारा देश विश्व पटल पर इतिहास रचने जा रहा हैं। महाविद्यालय के डीन एडमिन प्रो. अंजलि वर्मा ने कहा कि भारत दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला और चांद पर उतरने वाला अमेरिका, रूस और चीन के बाद विश्व का चौथा देश बनने जा रहा है। डीन (एकेडमिक) प्रो. गोविंद झंवर ने बताया कि भारत की 'रॉकेट वूमन' के नाम से मशहूर लखनऊ की बेटी डॉ. रितु कारिधाल को इसरो ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग की जिम्मेदारी सौंपी है। संस्था के सह संचालक वरदान शर्मा ने बताया कि यह वो क्षण है जो हम सब भारतवासियों के लिए गौरवान्वित करने वाला होगा और इस सफल परिक्षण के बाद ‘विक्रम’ लैंडर से हमारा प्रज्ञान-रॉबर बाहर आएगा और 14 दिन तक चन्द्रमा पर रहकर सारी जानकारी हमारे वैज्ञानिकों को प्राप्त होगी। योगीन्द्र सागर इंस्टिट्यूट रतलाम परिवार की ओर से विभाग इंचार्ज प्रो. प्रियंका भंडारी, प्रो. गुलफशा सिद्दीकी उपस्थित आदि उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. आनंद त्रिवेदी ने आभार माना।
चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग बनी यादगार
शासकीय उत्कृष्ट उ. मा. वि. रतलाम के सभी विद्यार्थियों ने एलईडी के माध्यम से चंद्रयान 3 की चंद्रमा के दक्षिण पोल पर उतरने की सफलता को देखा और इस पल को यादगार बनाया। आज प्रातः से ही विद्यार्थियों में चंद्रयान के लैंडिंग के जीवंत कार्यक्रम को देखने का उत्साह था। कई विद्यार्थियों ने तो विद्यालय में बने मां सरस्वती के मंदिर में इस हेतु प्रार्थना भी की एवं सफलता की कामना की। अंतरिक्ष अनुसंधान एवं अंतरिक्ष अन्वेषण की सफलता का जीवंत चित्रण देख कर तालियों की गूंज के साथ खुशी का इज़हार किया।

विद्यार्थियों के मन में अंतरिक्ष अन्वेषण के बारे के कई प्रकार के प्रश्न थे, जिनका समाधान इस कार्यक्रम के माध्यम से हुआ। कई विद्यार्थियों में जिज्ञासा थी की अंतरिक्ष अन्वेषण केंद्र जैसे ISRO आदि में किस प्रक्रिया से जाकर देशहित में कार्य किया जा सकता है। कार्यक्रम शुरू होने के पहले डॉ. ललित मेहता द्वारा विद्यार्थियों को चंद्रयान 3 एवं लैंडिंग की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। जिला शिक्षा अधिकारी के. सी. शर्मा, प्राचार्य सुभाष कुमावत, विद्यालय के सुनील कुमार कदम, आर. सी. पांचाल, शरद शर्मा, मनोज मूणत, माया मौर्या, यशस्वी वर्मा, डॉ. ज्योति चावला, रीना कोठारी, हेमलता शिवहरे, अंकिता पाल, एस. एल. प्रजापति, अनिल शर्मा के साथ सम्पूर्ण स्टाफ उपस्थित रहा।
दो बत्ती चौराहे पर युवाओं ने लाइव दिखाया लैंडिंग का प्रसारण
शहर में चन्द्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। दो बत्ती चौराहे पर युवाओं ने इसरो के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बड़ी स्क्रीन पर लाइव दिखाया। यह आयोजन दीपक भय्यू मईड़ा व आशीष सोनी द्वारा किया गया। राम बाबू शर्मा, राजेश कटारिया, जगदीश पाटीदार, जीतू मालवीय, सुनील रोतेला, विप्लव जैन, गौरव मूणत, राजेश टांक, वैभव व्यास, सिद्धार्थ पंड्या, कमलेश ग्वालियरी, कुंदन गवली, संजय पाटीदार आदि उपस्थित थे। प्रसारण के बाद युवाओं ने तिरंगा थामे रैली भी निकाली।
📌 हमें गूगल न्यूज़ पर भी फॉलो करें |
