भरोसा 86 वर्षों का ! धनतेरस पर डी.पी. ज्वेलर्स में सजेगा आभूषणों का भव्य संसार, 50 हजार से अधिक डिजाइन्स का शानदार कलेक्शन तैयार
धनतेरस पर DP Jewellers के शोरूम सुबह 9:15 बजे से खुलेंगे। 50 हजार से अधिक गोल्ड, डायमंड, पोल्की और सिल्वर ज्वेलरी डिजाइन्स के साथ सोने-चांदी के सिक्कों की विशेष रेंज और न्यूनतम मेकिंग चार्जेज का लाभ।
86 वर्षों की शुद्धता और विश्वास की परंपरा के साथ ग्राहकों का स्वागत, धनतेरस पर सुबह 9:15 बजे से खुलेंगे शोरूम; गोल्ड, डायमंड, पोल्की, जड़ाऊ और सिल्वर ज्वेलरी पर न्यूनतम मेकिंग चार्जेज का लाभ
बिजनेस न्यूज
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । दीपावली के उल्लास और धनतेरस की खरीदारी के लिए बाजार सज चुके हैं। रोशनी के इस पर्व पर आभूषणों की खरीदारी को खास बनाने के लिए डी.पी. ज्वेलर्स ने अपने शोरूम को आकर्षक ढंग से सजाने के साथ 50 हजार से अधिक डिजाइन्स का शानदार कलेक्शन तैयार किया है। धनतेरस के विशेष अवसर पर डी.पी. ज्वेलर्स के शोरूम सुबह 9:15 बजे से ही ग्राहकों के स्वागत और सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगे।
दीपावली सीजन को ध्यान में रखते हुए यहां अनुभवी कारीगरों द्वारा तैयार किए गए कलात्मक आभूषणों की आकर्षक रेंज उपलब्ध है। गोल्ड, गोल्ड एंटीक, डायमंड, डायमंड पोल्की, जड़ाऊ, सोलिटेयर और सिल्वर ज्वेलरी की 50 हजार से अधिक डिजाइन्स ग्राहकों को पसंद और बजट के अनुरूप विकल्प उपलब्ध कराएंगी। इसके साथ ही चांदी के आकर्षक यूटेंसिल्स भी खरीदारी के लिए उपलब्ध हैं। विशेष बात यह है कि ग्राहक इन आभूषणों की खरीदारी न्यूनतम मेकिंग चार्जेज के साथ कर सकेंगे।
लक्ष्मी पूजन के लिए सोने-चांदी के सिक्कों की विशेष रेंज
धनतेरस पर संध्या के समय लक्ष्मी पूजन का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। इस परंपरा को ध्यान में रखते हुए डी.पी. ज्वेलर्स के शोरूम में शुद्ध सोने और चांदी के सिक्कों की विभिन्न वैरायटी उपलब्ध कराई गई हैं। ग्राहक अपनी जरूरत और पसंद के अनुसार शुभ अवसर पर सोने-चांदी के सिक्कों की खरीदारी भी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
86 वर्षों की परंपरा, 35 लाख से अधिक परिवारों का विश्वास
डी.पी. ज्वेलर्स की पहचान केवल आभूषणों के विशाल कलेक्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे 86 वर्षों से निभाई जा रही शुद्धता और विश्वास की परंपरा भी है। इसी भरोसे के चलते ब्रांड अब तक 35 लाख से अधिक परिवारों का विश्वास जीत चुका है। ग्राहकों के लिए यह केवल खरीदारी का स्थान नहीं, बल्कि परिवार के विश्वास और परंपरा से जुड़ा नाम बन चुका है।
आभूषणों की शुद्धता, कीमतों में पारदर्शिता और ग्राहकों की सुविधा को प्राथमिकता देना डी.पी. ज्वेलर्स की विशेष पहचान रही है। ग्राहकों की पसंद और बजट को ध्यान में रखते हुए उन्हें विभिन्न डिजाइन्स की विस्तृत जानकारी के साथ कलेक्शन दिखाया जाता है, ताकि वे अपनी पसंद के आभूषणों का चयन कर सकें।
ये भी पढ़ें
तीन राज्यों के 13 शहरों में ब्रांड की मजबूत पहचान
मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में डी.पी. ज्वेलर्स ने अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। ब्रांड के शोरूम रतलाम, इंदौर, उदयपुर, भोपाल, उज्जैन, नीमच, भीलवाड़ा, कोटा, बांसवाड़ा, अजमेर, धार, दाहोद और जबलपुर सहित 13 शहरों में ग्राहकों को सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
धनतेरस के इस शुभ अवसर पर ग्राहक डी.पी. ज्वेलर्स के शोरूम में HUID एवं BIS हॉलमार्क गोल्ड, गोल्ड एंटीक, सर्टिफाइड डायमंड, डायमंड पोल्की, जड़ाऊ, सोलिटेयर और सिल्वर ज्वेलरी की विस्तृत रेंज का लाभ उठा सकते हैं। 50 हजार से अधिक डिजाइन्स, शुद्धता की भरोसेमंद परंपरा और न्यूनतम मेकिंग चार्जेज के साथ डी.पी. ज्वेलर्स ने इस धनतेरस को ग्राहकों के लिए खास बनाने की तैयारी की है।







