SPORTS NEWS ! रतलाम के मोक्ष चतुर्वेदी और काजल रजक ने राज्य स्तरीय कुश्ती में जीते स्वर्ण पदक, अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम
उज्जैन में आयोजित अंडर-23 राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में रतलाम के मोक्ष चतुर्वेदी और काजल रजक ने स्वर्ण पदक जीते। दोनों का चयन रोहतक में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ।
उज्जैन में हुआ अंडर-23 राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन, राष्ट्रीय प्रतियोगिता रोहतक में होगी
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । उज्जैन के गुरु का अखाड़ा में अंडर-23 राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें रतलाम के खेलो इंडिया रेसलिंग सेंटर के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर दोनों खिलाड़ियों का चयन अब हरियाणा के रोहतक में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
प्रतियोगिता में 125 किलोग्राम भार वर्ग में रतलाम के पहलवान मोक्ष चतुर्वेदी ने अपने सभी मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी प्रकार 60 किलोग्राम भार वर्ग में काजल रजक ने अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों को पराजित कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। दोनों खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए उनका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है, जहां वे मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता के दौरान मध्य प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष नारायण यादव ने दोनों स्वर्ण पदक विजेताओं को नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
ये भी पढ़ें
कुश्ती अकादमी में प्राप्त कर रहे प्रशिक्षण
कुश्ती कोच छाया शर्मा ने बताया कि मोक्ष चतुर्वेदी और काजल रजक रतलाम के नेहरू स्टेडियम स्थित खेलो इंडिया रेसलिंग सेंटर के खिलाड़ी हैं। वर्तमान में दोनों खिलाड़ी भोपाल कुश्ती अकादमी में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, जिसका परिणाम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उनके शानदार प्रदर्शन के रूप में सामने आया है।
इन्होंने दी बधाई और शुभकामनाएं
दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर मध्य प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष नारायण यादव, कैबिनेट मंत्री चेतन्य कश्यप, उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रवि सोलंकी, पूर्व मंत्री पारस जैन, साइंस एंड आर्ट्स कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वाय. के. मिश्रा, जिला खेल अधिकारी रुचि शर्मा, कोच छाया शर्मा, भीम सिंह भाटी, पप्पू जी मेहता, जितेंद्र राठौड़ एवं सुभाष भाटिया सहित उपस्थित गणमान्यजनों ने बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
ये भी पढ़ें
2खेल उपलब्धि ! राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रतलाम के आशुतोष, अनमोल, करण और हर्ष को गोल्ड मेडल,
3स्पेक्ट्रा 2026 : SSIT में खेल मोहोत्सव का समारोहपूर्वक हुआ समापन, डीआरएम अश्विनी कुमार ने बताया खेलों का महत्व, पुरस्कृत किया
4शह और मात का खेल ! अभिभाषकों ने शतरंज के बोर्ड पर दौड़ाए दिमागी हाथी, घोड़ और ऊंट, पैदलों ने वज़ीर और राजा को छकाया






