एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप ने समय सागर जी महाराज से लिया आशीर्वाद, अहिंसाग्राम प्रकल्प की जानकारी दी

एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप ने भोपाल में चातुर्मास कर रहे समय सागर जी महाराज से आशीर्वाद लिया। तलाम के अहिंसाग्राम की जानकारी दी।

एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप ने समय सागर जी महाराज से लिया आशीर्वाद, अहिंसाग्राम प्रकल्प की जानकारी दी
मंत्री श्री समय सागर जी महाराज से आशीर्वाद लेते हुए।

चातुर्मास के दौरान पहुंचे मंत्री काश्यप, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ओर से भी किया नमोस्तु वंदन; दिगम्बर जैन पंचायत के पदाधिकारियों ने किया स्वागत

एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मध्यप्रदेश के एमएसएमई मंत्री एवं भोपाल जिले के प्रभारी मंत्री चेतन्य काश्यप ने 3 नवंबर को भोपाल में आयोजित विद्योदय वर्धिनी राजधानी चातुर्मास में पहुंचकर परम पूज्य समय सागर जी महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ओर से भी महाराज श्री को नमोस्तु वंदन किया।

समय सागर जी महाराज इन दिनों राजधानी भोपाल में चातुर्मास कर रहे हैं। मंत्री चेतन्य काश्यप ने महाराज श्री से भेंट के दौरान रतलाम में काश्यप फाउंडेशन द्वारा संचालित अहिंसाग्राम की गतिविधियों और उसके संबंध में जानकारी साझा की। इस अवसर पर दिगम्बर जैन पंचायत के अध्यक्ष पंकज जैन सुपारी, ट्रस्टी मनोज जैन, रोहित जैन, कमल अजमेरा, विनोद चौधरी, ऋषभ, प्रगति और संदीप जैन उपस्थित रहे। सभी ने मंत्री चेतन्य काश्यप का स्वागत किया।

ये भी पढ़ें