मुंबई-पुणे में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण रतलाम मंडल से गुजरने वाली ट्रेनें प्रभावित, राजधानी एक्सप्रेस सहित 3 ट्रेनें निरस्त, 5 का समय और 2 का मार्ग बदला

मुंबई-पुणे घाट सेक्शन में भारी बारिश, जलभराव और भूस्खलन के चलते रेल परिचालन प्रभावित हुआ है। इसका असर रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों पर पड़ा है। रेलवे ने कई ट्रेनों को निरस्त, रीशिड्यूल और डायवर्ट किया है।

मुंबई-पुणे में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण रतलाम मंडल से गुजरने वाली ट्रेनें प्रभावित, राजधानी एक्सप्रेस सहित 3 ट्रेनें निरस्त, 5 का समय और 2 का मार्ग बदला
भारी बारिश और भू-स्खलन से रेल यातायात प्रभावित।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मुंबई एवं पुणे क्षेत्र में लगातार हो रही भारी वर्षा, जलभराव तथा मुंबई–पुणे घाट सेक्शन में भूस्खलन और रेलवे ट्रैक पर बोल्डर गिरने की घटनाओं के कारण पश्चिम रेलवे और मध्य रेलवे के विभिन्न रेलखंडों पर रेल यातायात प्रभावित हुआ है। इसका असर रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कई मेल एवं एक्सप्रेस ट्रेनों पर भी पड़ा है। रेलवे ने स्थिति को देखते हुए कई ट्रेनों को निरस्त, रीशिड्यूल, शॉर्ट टर्मिनेट तथा परिवर्तित मार्ग से संचालित करने का निर्णय लिया है।

रतलाम मंडल के जनसंपर्क विभाग के अनुसार, मुंबई से प्रस्थान करने वाली तथा रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति अवश्य जांच लें।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन जानकारी अवश्य प्राप्त करें। ट्रेन के समय, ठहराव एवं संरचना संबंधी जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर उपलब्ध है। इसके अलावा यात्री रेलवन (RailOne) ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों की नवीनतम जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

6 जुलाई को इन ट्रेनों का ये रहेगा मार्ग

  • ट्रेन संख्या 22944 इंदौर–दौंड सुपरफास्ट एक्सप्रेस वाया सूरत–जलगांव–मनमाड–पुणे संचालित की जाएगी।
  • ट्रेन संख्या 12264 हजरत निजामुद्दीन–पुणे दुरंतो एक्सप्रेस वाया सूरत–पालधी–जलगांव–मनमाड–पुणे होकर चलेगी।

06 जुलाई को निरस्त ट्रेनें

  • 12953 मुंबई सेंट्रल–हजरत निजामुद्दीन अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस
  • 12925 बांद्रा टर्मिनस–अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस
  • 12471 बांद्रा टर्मिनस–श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्वराज एक्सप्रेस

इन ट्रेनों का प्रस्थान समय बदला

  • 12951 मुंबई सेंट्रल–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस – अब रात्रि 9:00 बजे प्रस्थान करेगी।
  • 12955 मुंबई सेंट्रल–जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस – अब रात्रि 11:00 बजे प्रस्थान करेगी।
  • 12961 मुंबई सेंट्रल–इंदौर अवंतिका एक्सप्रेस – अब रात्रि 11:30 बजे प्रस्थान करेगी।
  • 12903 बांद्रा टर्मिनस–अमृतसर गोल्डन टेम्पल मेल – अब रात्रि 11:15 बजे प्रस्थान करेगी।
  • 19037 बांद्रा टर्मिनस–बरौनी अवध एक्सप्रेस – अब 7 जुलाई 2026 को प्रातः 1:30 बजे प्रस्थान करेगी।

अन्य ट्रेनों पर भी पड़ सकता है असर

रेलवे ने बताया है कि मुंबई एवं पुणे क्षेत्र में बने प्रतिकूल मौसम और परिचालन संबंधी परिस्थितियों के कारण रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली अथवा मंडल में आने-जाने वाली अन्य ट्रेनें भी विलंब से चल सकती हैं। आवश्यकता पड़ने पर कुछ ट्रेनों को रीशिड्यूल, शॉर्ट टर्मिनेट अथवा परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें