रतलाम में अनंत चतुर्दशी (25 सितंबर) को यह रहेगा ट्रैफिक रूट, झांकियों के दौरान कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन
अनंत चतुर्दशी पर रतलाम में गणेश प्रतिमा विसर्जन और झांकी चल समारोह के चलते यातायात मार्गों में बदलाव रहेगा। भारी वाहनों के लिए डायवर्जन और कई मार्गों पर नो-व्हीकल जोन लागू रहेगा। इसलिए शहर में निकलने से पहले यह खबर पढ़ लें।
गणेश प्रतिमा विसर्जन और झांकी चल समारोह को लेकर यातायात पुलिस ने जारी किया रूट प्लान; भारी वाहनों के लिए भी अलग डायवर्जन, कई हिस्से रहेंगे नो-व्हीकल जोन
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणेश प्रतिमा विसर्जन और झांकी चल समारोह को देखते हुए रतलाम यातायात पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। 25 सितंबर को सुबह 7.00 बजे से गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के दोपहिया और चारपहिया वाहनों से विसर्जन स्थलों तक पहुंचने की संभावना है। वहीं शाम 5 बजे से पारंपरिक मार्गों से अखाड़ों के साथ झांकियां निकाली जाएंगी।
झांकी एवं अखाड़ों का चल समारोह रात 8.00 बजे दो-बत्ती चौराहे से प्रारंभ होकर न्यू रोड, लोकेन्द्र टॉकीज, शहर सराय, रानी जी के मंदिर, गणेश देवरी, तोपखाना, चांदनी चौक, चौमुखीपुल, घास बाजार, डालूमोदी बाजार, गोविंद पान, कॉलेज रोड, नगर निगम तिराहा और छत्रीपुल होते हुए दो-बत्ती चौराहे पर पहुंचकर समाप्त होगा। गणेश प्रतिमा विसर्जन एवं झांकी चल समारोह के दौरान आम जनता की सुविधा और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए निम्नानुसार मार्ग परिवर्तन लागू रहेगा।
यातायात पुलिस ने की सहयोग की अपील
अनंत चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमा विसर्जन एवं झांकी चल समारोह के दौरान उपरोक्त यातायात मार्ग परिवर्तन लागू रहेगा। यातायात पुलिस ने शहर की आम जनता से अपील की है कि मार्ग परिवर्तन के दौरान यातायात व्यवस्था में सहयोग करें और निर्धारित डायवर्जन मार्गों का उपयोग कर असुविधा से बचें।
ये भी पढ़ें
झांकी एवं जुलूस के दौरान यातायात डायवर्जन
- सैलाना बस स्टैंड से लोकेन्द्र सिनेमा की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
- सैलाना बस स्टैंड से दो-बत्ती की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
- घोड़ा चौराहा से दो-बत्ती की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
- दिल बहार चौराहा से दो-बत्ती चौराहा की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
- सैलाना बस स्टैंड से शहर सराय की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
- गणेश देवरी से रानी जी के मंदिर की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
- तोपखाना से गणेश देवरी, चौमुखीपुल से गणेश देवरी तथा डालूमोदी से गणेश देवरी की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
- हरदेवलाला की पिपली से तोपखाना तथा चांदनी चौक से तोपखाना की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
- बाजना बस स्टैंड से चांदनी चौक तथा त्रिपोलिया गेट से चांदनी चौक की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
- गणेश देवरी से चौमुखीपुल तथा घास बाजार से चौमुखीपुल की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
- डालूमोदी से घास बाजार तथा शाही चबूतरा से घास बाजार की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
- गणेश देवरी से डालूमोदी, महलवाड़ा से डालूमोदी एवं नाहरपुरा तिराहा से डालूमोदी की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
- आरोग्यम हॉस्पिटल से नाहरपुरा तिराहा की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
- छत्रीपुल से आरोग्यम हॉस्पिटल तथा लोकेन्द्र सिनेमा से आरोग्यम हॉस्पिटल की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
- दो-बत्ती चौराहे से कोर्ट तिराहा तथा एल.एम.एल. तिराहा से कोर्ट तिराहा की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
ये भी पढ़ें
ये भी पढ़ें
भारी वाहनों के लिए डायवर्जन पॉइंट
- बंजली तिराहा से राम मंदिर की ओर आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
- वरोट माता मंदिर से बाजना बस स्टैंड की ओर आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
- प्रतापनगर ब्रिज से फव्वारा चौक की ओर आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
- करमदी से चमारिया नाका की ओर आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
- प्रतापनगर ब्रिज से ऑफिसर कॉलोनी होते हुए शैरानीपुरा की ओर आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
- सालाखेड़ी से उकाला रोड होते हुए चार चक्की चौराहा की ओर आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
ये भी पढ़ें
ये भी पढ़ें
ये मार्ग रहेंगे नो-व्हीकल जोन
- रानी जी के मंदिर से शहर सराय तक नो-व्हीकल जोन रहेगा।
- शहर सराय से सिविक सेंटर तक नो-व्हीकल जोन रहेगा।
- तोपखाना से चांदनी चौक तक नो-व्हीकल जोन रहेगा।
- चांदनी चौक से घास बाजार तक नो-व्हीकल जोन रहेगा।






