रोजगार मेला 16 मई को, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा होंगे सम्मिलित, 165 चयनित उम्मीदवारों को मिलेंगे नियुक्ति-पत्र

केंद्रीय विभागों के विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए रोजगार मेला 16 मई को लगेगा। मेले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली संबोधित करेंगे।

May 15, 2023 - 23:33
May 16, 2023 - 01:21
 0
रोजगार मेला 16 मई को, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा होंगे सम्मिलित, 165 चयनित उम्मीदवारों को मिलेंगे नियुक्ति-पत्र
केंद्रीय राज्य मंत्री बी. एल. वर्मा।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम भारत सरकार द्वारा विभिन्न केंद्रीय विभागों में 10 लाख रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत पांचवां रोजगार मेला 16 मई को रतलाम में आयोजित होगा। इस दिन 165 चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए जाएंगे। 

रोजगार मेला सैलाना रोड पर बरबड़ हनुमान मंदिर के पीछे होटल रूद्र पैलेस में लगेगा। मुख्य अतिथि उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय एवं सहकारिता मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा होंगे। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। सुबह 9:30 बजे मेला शुरू होगा। सुबह 10.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल संबोधित करेंगे।

अधीक्षक डाकघर रतलाम ने बताया कि कार्यक्रम में डाक विभाग सहित अन्य शासकीय विभागों में नौकरी के लिए चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति-पत्र मुख्य अतिथि द्वारा प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम में रेलवे के 55 एवं डाक विभाग से 110 चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति-पत्र दिए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री वर्मा के निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम अनुसार वे 16 मई को सुबह 8:45 बजे होटल रूद्र पैलेस पहुंचेंगे। यहां से वे दोपहर 2:00 बजे अन्यत्र प्रस्थान करेंगे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।