Example of honesty : रतलाम रेल मंडल के डिप्टी CTI महेंद्रसिंह गौतम ने ट्रेन में छूटा बैग यात्री को सुरक्षित लौटाया, हर कोई कर रहा प्रशंसा

रतलाम रेल मंडल के चित्तौड़गढ़ में पदस्थ डिप्टी सीटीआई ने ट्रेन में छूटा बैग यात्री को लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया। इसके लिए उनकी हर तरफ चर्चा हो रही है।

Apr 24, 2023 - 20:33
Apr 24, 2023 - 20:34
 0
Example of honesty : रतलाम रेल मंडल के डिप्टी CTI महेंद्रसिंह गौतम ने ट्रेन में छूटा बैग यात्री को सुरक्षित लौटाया, हर कोई कर रहा प्रशंसा
ट्रेन में छूटा बैग यात्री को लौटे डिप्टी सीटीआई महेंद्र सिंह गौतम।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम रेल मंडल में पदस्थ डिप्टी सीटीआई महेंद्र सिंह गौतव चर्चा का विषय बने हुए हैं। उन्होंने ट्रेन में छूटा बैग यात्री को सामान सहित लौटाकर यात्री सहित अपने अधिकारियों का भी दिल जीत लिया। 

असरवा में एक महिला यात्रा अपनी बहू और पोते के साथ  ट्रेन नंबर 19329 वीरभूमि एक्सप्रेस में इन्दौर से चित्तौड़गढ़ जाने के लिए चढ़े थे। उनका B-5 कोच में बर्थ नंबर 46, 48 और 54 पर आरक्षण था। गंतव्य स्टेशन पर पहुंचने पर वे अपना छोटा बैग ट्रेन में ही भूल गईं। बैग नहीं मिलने पर उन्होंने चित्तौड़गढ़ के प्रधान टिकट संग्रहक ड्यूटी कर रहे दीपक चौधरी ने ट्रेन में ड्यूटी कर रहे डिप्टी सीटीआई महेंद्रसिंह गौतम से संपर्क साधा।

डिप्टी सीटीआई गौतम ने यात्री की बर्थ पर रखा बैग मिलने की जानकारी दी। विडियो कॉलिंग के जरिए बैग दिखाया तो यात्री खुश हो गए। वे सड़क मार्ग से चित्तौड़गढ़ से उदयपुर पहुंचे। जहां स्टेशन मास्टर कार्यालय में उनका बैग उन्हें सुपुर्द कर दिया गया।

नौ हजार रुपए, मोबाइल और आभूषण थे बैग में

बैग में 9000 रुपए नकद, दो मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड, 2 तोले वजनी सोने के कड़े एवं अन्य कागजात और जरूरी दवाइयां थीं। महिला यात्री सामान मिलने पर बहुत खुश हुईं। उन्होंने यात्रा के दौरान टीटीई के सहयोगात्मक रवैये की तारीफ भी। रेल कर्मचारी नेता गौरव दुबे के अनुसार महेंद्र वर्तमान में चित्तौड़गढ़ में पदस्थ हैं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।