आपदा में अवसर पर चोट ! शहजाद मंसूरी के यहां हो रही थी LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, कलेक्टर की टीम ने छापा मार कर 31 सिलेंडर जब्त किए
मप्र के रतलाम जिले में प्रशासन ने एलपीजी के अवैध गोदाम पर छापा मारकर 31 सिलेंडर जब्त किए हैं। इसमें सर्वाधिक सिलेंडर भारत गैस के मिले हैं। अन्य कंपनियों के सिलेंडर भी पाए गए हैं।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का भंडाफोड़ करने के मामले में जिला प्रशासन को बड़ी सफलता मिली है। प्रशासन की विशेष टीम ने जिले के नामली में शहजाद मंसूरी नामक व्यक्ति के यहां छापा मार कर 31 गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। आरोप है कि 990 रुपए में मिलने वाला घरेलू गैस सिलेंडर यहां 1200 से लेकर 1300 रुपए तक बेचा जा रहा था।
जिले में उस समय हड़कंप मंच गया जब जिले के नामली में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के एक ठिकाने पर प्रशासन द्वारा छापा मारे जाने की खबर फैली। गोपनीय शिकायत पर कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देश पर बुधवार शाम करीब 7.30 बजे कार्रवाई रतलाम ग्रामीण तहसीलदार आशीष उपाध्याय की टीम ने की। उपाध्याय की टीम में पटवारीर टीमकसिंह चौहान, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारि मुकेश चौहान के अलावा नामली थाना प्रभारी गायत्री सोनी भी मौजूद रहीं।
ये भी पढ़ें
2यूपी में लगेंगे 100 से ज्यादा कम्प्रेस्ड बायो गैस प्लांट, बदायूं में आज शुरू होगा पहला प्लांट, एक दिन में 14 टन बायो गैस का होगा उत्पादन
3LPG के अवैध गोदाम पर पुलिस का छापा, मौके से सिलेंडरों से भरा अल्पा गैस एजेंसी का वाहन भी मिला, 1 हॉकर सहित 4 गिरफ्तार, एक पत्रकार के साथ ऐसा भी हुआ...
4सातरुंडा चौराहे पर देर रात हादसा : गैरेज में एक के बाद एक फटे दो गैस सिलेंडर, स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू, देखें वीडियो...
सबसे ज्यादा सिलेंडर भारत गैस के
प्रशासन की टीम द्वारा शहजाद पिता बाबू खान मंसूरी के घर में की गई छापामार कार्रवाई में 22 भरे और 9 खाली गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं। सिलेंडरों का यह जखीरा मकान के पिछले हिस्से में रखा था। वहीं आगे वाहन सुधारने का काम किया जाता है। जब्त सिलेंडरों में से सर्वाधिक 21 सिलेंडर भारत गैस के हैं। इसके अलावा इण्डेन के 5, एचपी के 4 और रिलायंस का 01 गैस सिलेंडर भी जब्त किए गए हैं। सभी सिलेंडर स्थानीय गैस एजेंसी के गोदाम में रखवाए गए हैं। प्रशासन यह भी जांच कर रहा है कि ये इतने सिलेंडर किस-किस एजेंसी से या लोगों से प्राप्त किए गए हैं।
ये भी पढ़ें
2बड़ी खबर ! MP के जावरा स्थित बर्फ फैक्ट्री में हुआ अमोनिया गैस का रिसाव, पुलिस प्रशासन ने की त्वरित कार्रवाई कर बंद करवाया रिसाव, एसपी ने लिया जायजा
3बड़ी खबर ! जावरा की केमिकल फैक्टरी में गैस रिसाव, आधा दर्जन कर्मचारी आए चपेट में, एसडीआरएफ और इप्का व ग्रेसिम की टीमें पहुंचीं
4LPG को लेकर रतलाम कलेक्टर की फुलप्रूफ प्लानिंग, ग्राहकों को नहीं होगी दिक्कत, गड़बड़ी करने वालों पर होगी FIR
पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
लोगों की मानें तो आरोपी मंसूरी के यहां प्रायः हमेशा ही गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण होता है और यहीं से ज्यादा कीमत वसूल कर रिफिलिंग की जाती है। यह अवैध कारोबार 20 साल से चल रहा है लेकिन कार्रवाई यदाकदा ही होती है। आरोपी के यहां 2016 और कोरोना काल में (2021) छापा मारा गया था, इसके बाद से प्रशासन ने कभी झांक कर नहीं देखा। यही कारण है कि कलेक्टर मिशा सिंह ने शिकायत मिलने पर अलग से टीम भेज कर कार्रवाई करवाई। गौर करने वाली बात यह है कि गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के इस अड्डे से थाने की दूरी महज कुछ मीटर ही है।
पुलिस दर्ज करेगी केस
जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई का प्रतिवेदन तैयार किया जा रहा है। इसके आधार पर आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। एक दिन पूर्व ही कलेक्टर मिशा सिंह ने स्पष्ट कर दिया था कि एलपीजी की कालाबाजारी की शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित के विरुद्ध एफआईआर दर्ज होगी।


