एक और करतूत ! मुस्लिम युवक मुन्ना चश्मा ने युवती को नशीला पदार्थ चटाकर किया RAPE, 21 दिन पूर्व नाबालिग के यौन शोषण का केस भी हो चुका दर्ज
19 वर्षीय एक हिन्दू युवती ने एक मुस्लिम युवक के विरुद्ध उसके साथ ज्यादती का केस दर्ज कराया। आरोपी युवक पर तीन सप्ताह पूर्व एक नाबालिग के यौन शोषण का केस भी दर्ज हुआ था।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने मुस्लिम युवक मुन्ना चश्मा के विरुद्ध ज्यादती का एक और केस दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे और उसकी सहेली को अपने किराये के कमरे में बुलाया और नशीला पदार्थ चटाकर ज्यादती की। मुन्ना चश्मा पर लगभग 21 दिन पहले कक्षा 12वीं की एक छात्रा से ज्यादती का केस दर्ज हुआ था।
जानकारी के अनुसार शहर की एक 19 वर्षीय हिन्दू युवती ने अपनी बड़ी बहन के साथ औद्योगिक क्षेत्र थाने पहुंच कर अपने साथ ज्यादती होने की शिकायत दर्ज कराई। युवती ने पुलिस को बताया कि मैं कक्षा 8वीं तक पढ़ी-लिखी हूँ। मैंने पांच वर्ष पूर्व पढाई छोड़ दी थी। दिनांक 04.08.2025 को मैं अपनी एक सहेली के साथ शहर के डोसीगांव क्षेत्र में घूमने गई थी। वहां सलेही के मुन्नालाला नामक एक मुसलमान दोस्त ने दोनों को अपने किराये के मकान में बुलाया। वहां आरोपी के कमरे में थोड़ी देर बातचीत करने के बाद सहेली वहां से चली गयी थी।
यह भी देखें...
2उजले कपड़े – काली करतूत ! धोखेबाज कॉलोनाइजर मनीष सुराना ने गोल्ड कॉम्पलेक्स की जमीन का कर दिया 62 करोड़ में सौदा, सराफा व्यवसायी से 35 लाख ठगे, FIR दर्ज
बहाने से रोक और चटा दिया नशीला पदार्थ
युवती ने पुलिस को बताया कि मुन्नालाला ने बहाने से उसे रोक लिया था। रात करीब नौ बजे उसने युवती को कोई पदार्थ खिलाया जिससे वह अचेत हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ ज्यादती की। सुबह जब युवती को होश आया तो उसे अपनी शारीरिक अवस्था से लगा कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है। युवती ने पूछा तो आरोपी मुन्नालाला ने बोला कि- हां, मैंने तेरे साथ शारीरिक संबंध बनाएं हैं। तूने इस बारे में किसी को बताया तो तुझे सब दूर बदनाम कर दूँगा। इससे युवती डर गई और बदनामी के डर से किसी को कुछ नहीं बताया। अब हिम्मत आई तो बड़ी बहन को लेकर रिपोर्ट करने आई। पुलिस ने युवती की शिकायत पर मुन्नालाल नामक युवक के विरुद्ध BNS-2023 की धारा 64(1) में केस दर्ज किया है।
यह भी देखें...
2खाकी पर ये कैसा दाग ? बालक का यौन शोषण करने वाली महिला पर पुलिस हुई मेहरबान, बालक के विरुद्ध दर्ज किया रेप का केस ! पीड़ित की मां के आवेदन पर किशोर न्याय बोर्ड ने पुलिस और अभियोजन से मांगा जवाब
पहले नाबालिग बर बनाया था यौन संबंध बनाने का दबाव
सूत्रों की मानें तो आरोपी मुन्नालाल को लोग मुन्ना चश्मा के नाम से भी जानते हैं। सूत्रों का कहना है कि उसका पूरा नाम सैफ पिता मुश्ताक अली निवासी मोचीपुरा (हाकिमवाड़ा के पास) है। वह नगर निगम के सामने चश्मे की दुकान लगाता था। आरोपी के विरुद्ध लगभग 21 दिन पूर्व ही एक नाबालिग का यौन शोषण करने का केस औद्योगिक क्षेत्र थाने में दर्ज हुआ था। नाबालिग पीड़िता ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ चटाकर उसे जबरन किस किया था और फोटो खींचकर यौन संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया था। इसके अलावा उसके विरुद्ध शासकीय कार्य में बाधा डालने, मारपीट जैसे मामले भी दर्ज हैं। आरोपी अभी जेल में बंद है।
पूरा मामला यहां देखें



