धर्म-संस्कृति : रानीसिंग में गूँजा गायत्री मंत्र, 151  मंगल कलश सिरोधार्य कर निकलीं महिलाएं, श्रीमद् पावन यज्ञ पुराण व पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू

रानीसिंग में गायत्री परिवार द्वारा श्रीमद् पावन प्रज्ञा पुराणा कथा और पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ के पूर्व मंगल कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 151 महिलाएं कलश सिरोधार्य कर शामिल हुईं।

May 31, 2024 - 17:01
 0
धर्म-संस्कृति : रानीसिंग में गूँजा गायत्री मंत्र, 151  मंगल कलश सिरोधार्य कर निकलीं महिलाएं, श्रीमद् पावन यज्ञ पुराण व पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू
रानीसिंग में निकाली गई कलश यात्रा में शामिल गायत्री परिवार के सदस्य।

एसीएन टाइम्स @ रानीसिंग ।  गायत्री मंत्र एवं मंगल कलश गीतों से रानीसिंग गुंजायमान हो उठा। गायत्री परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद पावन प्रज्ञा पुराण कथा एवं पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के शुभारंभ के अवसर पर कलिश यात्रा भी निकली। इसमें 151 महिलाओं ने कलश सिरोधार्य कर और मंगल गीत गाते हुए शामिल हुईं।

कलश यात्रा माही नदी से गायत्री मंत्र एवं सनातन धर्म के उद्घोष के साथ प्रारम्भ हुई। यात्रा प्रमुख मार्ग से भ्रमण करते हुए यज्ञस्थल  संस्कृति विद्यापीठ विद्यालय परिसर" पर पहुँची। यहाँ कलश धारिणी महिलाओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश का पूजन कर यज्ञशाला में स्थापना की गई। अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ ने सम्मिलित होकर धर्म लाभ लिया।

सत्प्रवृत्तियों का संवर्द्धन एवं दुष्प्रवृत्तियों का उन्मूलन है आयोजन का उद्देश्य

उल्लेखनीय है कि ग्राम रानीसिंग में श्रीमद् पावन प्रज्ञा पुराण कथा एवं पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। स्व. शांतिलाल शर्मा (सेवा निवृत्त डिप्टी कलेक्टर) की सद्प्रेरणा एवं गायत्री परिवार नगर ट्रस्ट रतलाम के मार्गदर्शन में रानीसिंग शाखा द्वारा यज्ञीय अनुष्ठान किया जा रहा है। सत्प्रवृत्तियों के संवर्द्धन एवं दुष्प्रवृत्तियों के उन्मूलन के सदुद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के संस्कार निःशुल्क सम्पन्न करवाए जाएंगे। यज्ञ में सम्मिलित होना पूर्णतः निःशुल्क है। इसमें प्रतिदिन सुबह 8.00 से 11.00 तक यज्ञ एवं संस्कार और दोपहर 3.00 से 6.00 बजे तक पावन प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन होगा।

ये उपस्थित रहे

कार्यक्रम में  गायत्री परिवार रतलाम नगर मुख्य ट्रस्टी पातीराम शर्मा, नरेंद्र पाठक, अर्जुन सिंह चौहान, प्रदीप गुप्ता, हेमा शर्मा, अनीता चौधरी, अंबाराम गरवाल, राधेश्याम गरवाल, आजाद टांक, भेरूलाल गरवाल, विक्रम मालीवाड़, धर्मेन्द्र राठौर, कृष्णा सोनगरा, चंद्रपालसिंग पंवार, मुकेश शर्मा, नारायण टांक, चंद्रपाल सिंह चौहान आदि उपस्थित थे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।