महाराष्ट्र समाज का 94वां सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव 19 सितंबर से, रोज होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, आयोजन समिति का किया गठन

महाराष्ट्र समाज रतलाम द्वारा 19 से 28 सितंबर तक सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान रोज विभिन्न प्रस्तुतियां होंगी।

महाराष्ट्र समाज का 94वां सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव 19 सितंबर से, रोज होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, आयोजन समिति का किया गठन
सुनील पुरंदरे (अध्यक्ष ), अरविन्द डबीर (सचिव) एवंसंदीप नारले ( कोषाध्यक्ष)

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । महाराष्ट्र समाज द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गणेशोत्सव मनाया जाएगा। समाज का 94वां सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव 19 से 28 सितंबर तक होगा। इस दौरान स्टेशन रोड स्थित समाज भवन में रोज सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसके लिए समाज द्वारा आयोजन समिति का गठन किया गया है।

समाज के प्रचार सचिव किशोर जोशी ने बताया कि सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव आयोजन हेतु गत दिवस समाज भवन में बैठक आयोजित हुई। इमसें सर्वानुमति से सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव समिति का गठन किया गया। अध्यक्ष सुनील पुरंदरे, सचिव अरविन्द डबीर और कोषाध्यक्ष संदीप नारले को मनोनीत किया गया।

ये होंगे आयोजन

  •  19 सितंबर (मंगलवार) को दोपहर 4.30 बजे श्री ची स्थापना स्टेशन रोड स्थित समाज भवन में की जाएगी। रात 8.30 बजे स्वरगंध (गायन, इंदौर) की प्रस्तुति होगी।
  • 20 सितंबर (बुधवार) को रात 8.30 बजे से नाचूँ कीर्तना च्या रंगी, नागपुर की प्रस्तुति होगी।
  • 21 सितंबर (गुरुवार) को शाम 7.30 बजे से व्याख्यान होगा जिसका विषय ‘शिवराज्याभिषेक का संदेश’ होगा।
  • 22 सितंबर (शुक्रवार) को शाम 7.30 बजे वाद-विवाद प्रतियोगिता होगी।
  • 23 सितंबर (शनिवार) को रात 8.30 बजे से श्री कालिका माता भक्त मंडल, रतलाम द्वारा सुंदरकाण्ड किया जाएगा।
  • 24 सितंबर (रविवार) को सुबह 10.00 बजे चित्रकला एवं व्यंग चित्र (कार्टून) प्रतियोगिता होगी। रात 8.30 बजे स्थानीय कलावंताचे कार्यक्रम होगा।
  • 25 सितंबर (सोमवार) रात 8.30 बजे नाटक का मंचन होगा। प्रस्तुति मैत्रवन प्लॉट नं. 200, उज्जैन द्वारा की जाएगी।
  • 26 सितंबर (मंगलवार) को शाम 7.00 बजे से फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण होगा।
  • 27 सितंबर (बुधवार) को रात 8.00 बजे हास्य नाटक का मंचन होगा। प्रस्तुति तुझी माझी जोड़ी जमली, मुम्बई की होगी।
  • 28 सितंबर (गुरुवार) को शाम 4 बजे से सहस्त्रावर्तन होगा। शाम 6.30 बजे महाआरती, मिरवणूक और श्री चे विसर्जन होगा।

इन्होंने की धर्मलाभ लेने की अपील 

सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील समाजजन से महाराष्ट्र समाज अध्यक्ष भूषण बर्वे, सचिव पराग रामपुरकर, कोषाध्यक्ष महेश कस्तूरे सहित समाज पदाधिकारियों ने की है|