विमोचन : ‘जनजाति गौरव’ पत्रिका का विमोचन 23 जून को, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मार्गदर्शन में कार्यरत जनजाति विकास मंच का प्रयास

जनजाति विकास मंच द्वारा प्रकाशित जनजाति गौरव पत्रिका का विमोचन 23 जून को होगा।

Jun 22, 2024 - 21:47
 0
विमोचन : ‘जनजाति गौरव’ पत्रिका का विमोचन 23 जून को, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मार्गदर्शन में कार्यरत जनजाति विकास मंच का प्रयास
जनजाति गौरव पत्रिका।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मार्गदर्शन में कार्यरत जनजाति विकास मंच द्वारा जनजाति गौरव पत्रिका तैयार की गई है। इसका विमोचन 23 जून को होगा। विमोचन समारोह शाम 7 बजे रंगोली सभागृह में होगा।

मुख्य अतिथि पूर्व मुख्य वन संरक्षक चौकसिंह निनामा होंगे। कार्यक्रम में जनजाति विकास मंच के पदाधिकारियों सहित जनप्रतिनिधि प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे। जनजाति विकास मंच के विजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि जनजाति परंपरा एक गौरवशाली परंपरा है। इसी से अनेक देशभक्त, क्रांतिक्रारी और समाज सुधारक हुए हैं। जनजाति गौरव के माध्यम से समाज का प्रत्येक व्यक्ति परिचित हो, इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए जनजाति गौरव पत्रिका तैयार की गई है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।