सरकारी स्कूल में ऐसी सुविधा : कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने सीएम राइज विनोबा स्कूल में रोबोटिक लैब एवं बस सेवा का किया शुभारंभ

मप्र के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने रतलाम के सीएम राइज विनोबा स्कूल में रोबोटिक लैब और बस परिवहन सुविधा का शुभारंभ किया।

Jun 22, 2024 - 22:26
 0
सरकारी स्कूल में ऐसी सुविधा : कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने सीएम राइज विनोबा स्कूल में रोबोटिक लैब एवं बस सेवा का किया शुभारंभ
रोबोटिक्स लैब में थ्री डी प्रिंटर की कार्यविधि देखते मंत्री चेतन्य काश्यप।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । दुनिया के टॉप 10 स्कूलों में शुमार रतलाम के सीएम राइज विनोबा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आंबेडकर नगर में जिले की पहली रोबोटिक लैब एवं स्कूल बस का शुभारंभ शनिवार को हुआ। शुभारंभ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने किया। इस अवसर पर मंत्री काश्यप ने कहा कि सीएम राइज स्कूल पूरे विश्व में रतलाम को गौरवांवित कर रहा है।

शुभारंभ अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, सह संयोजक प्रहलाद राठौड़, भाजपा के मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी, लोकेश जायसवाल, एमआईसी सदस्य भगतसिंह भदौरिया, विवेक शर्मा, प्राचार्य संध्या वोहरा, उप प्राचार्य गजेंद्रसिंह राठौर सहित जनप्रतिनिधि, विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

गार्ड ऑफ ऑनर देकर किया स्वागत

मंत्री काश्यप के स्कूल पहुंचते ही विद्यार्थियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। विद्यालय परिवार द्वारा स्वागत किया गया। रोबोटिक लैब का शुभारंभ करने के पश्चात मंत्री काश्यप ने लैब का निरीक्षण किया। शहर एवं ग्रामीण अंचल से आने वाले विद्यार्थियों के लिए स्कूल बस सेवा की शुरुआत होने से अब दूर दराज से आने वाले बच्चों को राहत मिलेगी। सीएम राइज पहला स्कूल होगा, जहां के विद्यार्थियों को स्कूल बस सेवा का लाभ मिलेगा।

ये उपस्थित रहे

समारोह के दौरान शिक्षक अनिल मिश्रा, सीमा चौहान, कविता वर्मा, पिंकी सोलंकी, अमित झा, मीनाक्षी अग्रवाल, अंशिका सोलंकी, अनीता शर्मा, अमित पारिख, प्रहलाद बैरागी, श्यामा वर्मा, अनीता राजपुरोहित, प्रदीप वैष्णव, अजय मरमट, माधवी तलेरा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।