प्रचार के आखिरी दिन फिर दहाड़ा ‘शेर’ : कार्यकर्ता अपने आप को विधायक महसूस करेंगे और मैं अपने आप को कार्यकर्ता- जीवन सिंह शेरपुर

जावरा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी जीवनसिंह शेरपुर ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बुधवार को पिपलौदा में लोगों के समक्ष पुनः अपने वादे गिनाए।

Nov 16, 2023 - 20:32
Nov 16, 2023 - 20:33
 0
प्रचार के आखिरी दिन फिर दहाड़ा ‘शेर’ : कार्यकर्ता अपने आप को विधायक महसूस करेंगे और मैं अपने आप को कार्यकर्ता- जीवन सिंह शेरपुर
पिपलौदा में जनसंपर्क के दौरान जीवन सिंह शेरपुर का भव्य स्वागत किया गया।

पार्टियां आपके ही पैसे लेकर आप से वोट ख़रीदने आएंगी, पैसे लेकर रख लेना और मंदिर में दान कर देना पर वोट ऑटो रिक्शा को देनॉ

एसीएन टाइम्स @ जावरा । निर्दलीय प्रत्याशी जीवन सिंह शेरपुर का चुनाव प्रचार के आखरी दिन बुधवार को जनसंपर्क के दौरान जगह-जगह स्वागत हुआ और जीत का आशीर्वाद भी मिला। जीवन सिंह ने पिपलौदा नगर में जनसंपर्क के दौरान लोगों में बड़े, बुजुर्गों, युवाओं और बहनों सहित सभी में जोश नजर आया। जगह-जगह पुष्प वर्षा की।

150

500
200

विधानसभा सीट पर प्रत्याशी जीवन सिंह शेरपुर ने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ पिपलौदा में रैली निकाल कर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्हों फलों से तौला गया। उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जननायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई।

चौपाल पर यह बोले जीवन सिंह

पिपलौदा में आयोजित जनसंपर्क चौपाल में जीवन सिंह ने कहा कि वे राष्ट्रहित की बात करते हैं। अगर वह राष्ट्रीय हित में होते तो उनके बच्चों को सेना में भेजते ना कि राजनीति करवाते। यह ना तो राष्ट्र के हित में है ना जावरा के हित में है। यह केवल उनके परिवार के हित में है। उनके बच्चों के हित में है। ये नेता लोग 5 साल इसीलिए कमाते हैं कि उनको फिर से चुनाव का टिकट लाना है। श्याम बिहारी वाजपेयी द्वारा बगावत करने पर विधायक ने पिपलौदा नगर के कई विकास के काम रुकवा दिए। एक व्यक्ति के लिए वे पूरी नगर पंचायत के खिलाफ हो गए। एक प्रत्याशी का लोगों को डराने का वीडियो वायरल हो रहा है, दूसरा मुझे डरा रहा है।

भाजपा-कांग्रेस एक-दूसरे लड़ती थी, इस बार मेरे साथ लड़ रहीं

ये लोग या तो जाति के नाम पर लड़वाएंगे या धर्म के नाम पर और आपसे वोट ले जाएंगे। 75 साल में कुछ नहीं कर पाए, 80 साल हो जाएंगे फिर भी कुछ नहीं कर पाएंगे। इसलिए एक बार मुझे वोट देकर देखिए सारे काम 5 साल में करके दिखाऊंगा। कार्यकर्ता अपने आप को विधायक महसूस करेंगे और मैं अपने आप को कार्यकर्ता। मेरा वादा है कि मैं आपके सामने कार्यकर्ता की तरह काम करूंगा। गांव में आपके बीच आकर समस्या जानूंगा और उसे हल करूंगा। इस बार दोनों पार्टियों की जमानत जब्त होगी। इतने सालों से कांग्रेस भाजपा से लड़ रही थी भाजपा कांग्रेस से। इस बार दोनों पार्टियां मुझसे से लड़ रही हैं। बहुत सारे लोग आपको भी डरआएंगे, धमकाएंगे, सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाएंगे। इन सब पर ध्यान नहीं देना।

किसी के साथ अन्ययाय अत्याचार नहीं होने देंगे

खेत की नपती करनी हो तो पैसे दो, रजिस्ट्री करवानी हो तो पैसे दो, नामांतरण के भी पैसे लगते हैं। जब सारी चीज फ्री हैं तो नामांतरण करने के पैसे किस बात के ले जा रहे हैं। अगर थाने जाएंगे तो वहां पर दो दलाल फिक्स हैं। दलाल ही सब काम करवाते हैं और यहां से पैसे सारे कार्यालय जाते हैं। अगर सारे कार्यालय पर पैसे बंद करवाने हैं तो एक बार विश्वास करके देखें। अधर्म बर्दाश्त नहीं करेंगे, किसी के साथ अन्याय व अत्याचार नहीं होने देंगे। दोनों पार्टियों के लोग आपके पास पैसे लेकर आएंगे, उनसे पैसे ले लेना और मंदिर में दान कर देना और वोट ऑटो रिक्शा पर अपना ही देना।

 

 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।