नियुक्ति / मनोनयन : सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी राजेश तिवारी मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड के जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड के रतलाम जिला अध्यक्ष अनुराग लोखंडे ने राजेश तिवारी को जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।

Feb 6, 2026 - 22:58
 0
नियुक्ति / मनोनयन : सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी राजेश तिवारी मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड के जिला उपाध्यक्ष नियुक्त
राजेश तिवारी, सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सामाजिक कार्यकर्ता और ब्राह्मण समाज के सक्रिय कार्यकर्ता राजेश तिवारी को मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति बोर्ड के जिला अध्यक्ष अनुराग लोखंडे ने प्रदेश अध्यक्ष पं. विष्णु राजोरिया की सहमति से की है। नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष तिवारी भारतीय स्टेट बैंक के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। बोर्ड के सभी पदाधिकारियों ने तिवारी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। वहीं तिवारी ने परशुराम कल्याण बोर्ड के माध्यम से ब्राह्मण समाज और समस्त सनातन समाज के हित में कार्य करने को लेकर अपनी वचनबद्धता दोहराई है।

 

 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।