खेलो इंडिया आयोजन नहीं आंदोलन है, शासन का प्रयास है कि प्रतिभा अपने सर्वश्रेष्ठ से वंचित नहीं रहे - विधायक काश्यप

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए निकाली गई डिजिटल मशाल रैली का रतलाम में भव्य स्वागत किया गया।

खेलो इंडिया आयोजन नहीं आंदोलन है, शासन का प्रयास है कि प्रतिभा अपने सर्वश्रेष्ठ से वंचित नहीं रहे - विधायक काश्यप
खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मशाल का स्वागत करते विधायक चेतन्य काश्यप। समीप हैं कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, एसपी अभिषेक तिवारी व अन्य।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स मशाल व रैली का रतलाम में हुआ आत्मीय स्वागत, विधायक मकवाना व महापौर पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । खेलो इंडिया मात्र एक आयोजन नहीं बल्कि एक आंदोलन है। सरकार द्वारा खेलों को पूरा महत्व दिया जा रहा है। खेलों के वृहद आयोजनों से ओलंपिक में देश के अच्छे प्रदर्शन की तैयारियां की जा रही हैं। हमारे देश में खेलों के क्षेत्र में असीमित प्रतिभाएं हैं। शासन का प्रयास है कि कोई भी प्रतिभा अपने सर्वश्रेष्ठ से वंचित नहीं रहे। अपने  देश का नाम रोशन करें इसलिए खेलो इंडिया जैसे आयोजन किए जा रहे हैं। खेल जीवन का अभिन्न अंग है। हमारे रतलाम में भी कई सारी प्रतिभाएं हैं जो निश्चित रूप से आगे चलकर शहर का नाम और जिले का नाम रोशन करेंगी।

यह बात रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने कही। वे खेल जागृति के उद्देश्य से निकाली गई खेलो इंडिया डिजिटल मशाल रैली के स्वागत समारोह को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व मध्यप्रदेश में पहली बार हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स को लेकर संपूर्ण प्रदेश में खेल वातावरण तैयार करने तथा खेलों में अधिक से अधिक नागरिकों को जोड़ने एवं युवा खिलाड़ियों में ऊर्जा का संचार करने के उद्देश्य से प्रदेश के विभिन्न जिलों में होती हुई डिजिटल मशाल रैली गुरुवार को रतलाम पहुंची।

इसका स्वागत विधायक चेतन्य काश्यप, रतलाम ग्रामीण दिलीप मकवाना, महापौर प्रहलाद पटेल, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी, जिला पंचायत सीईओ एवं खेल प्रेमियों ने किया। इस मौके पर मानव शृंखला भी बनाई गई। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जितेंद्र धूलिया, आर. सी. तिवारीजन अभियान परिषद् के रत्नेश विजयवर्गीय एवं संबंधित अधिकारीखेलप्रेमी एवं नागरिक मौजूद रहे। 

रैली निकाली, खिलाड़ियों को किया स्मानित

मशाल रैली निकाली गई जिसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह दो बत्तीन्यू रोडलोकेंद्र टॉकीज चौराहाकॉलेज रोड एवं नगर निगम होते हुए नेहरू स्टेडियमपोलो ग्राउंड पर पहुंची। नेहरू स्टेडियम पर मशाल का स्वागत अभिवादन किया गया। इसके साथ ही खेलो इंडिया अभियान में मध्यप्रदेश की ओर से सहभागिता करने वाले खिलाड़ी कृतज्ञा शर्मा (एथलीट) एवं हितेश (खो-खो) को विधायक काश्यप ने ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। संचालन आशीष दशोत्तर ने किया।

30 जनवरी से 11 फरवरी तक होंगे खेलो इंडिया यूथ गेम्स

बता दें कि, मध्यप्रदेश में पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स आयोजन 30 जनवरी से 11 फरवरी 2023 तक होगा। इसमें 27 खेल प्रदेश के 8 शहरों भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, बालाघाट, मंडला एवं खरगोन में होंगे, जिसमें देशभर के 6000 खिलाड़ी भाग लेंगे। इन खेलों की प्रारंभ शृंखला में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल स्थित शौर्य स्मारक से 7 जनवरी को खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मशाल, शुभंकर एवं थीम थीम सॉन्ग को लांच किया था। संपूर्ण प्रदेश में खेल वातावरण तैयार करने के लिए खेलों में अधिक से अधिक नागरिकों को जोड़ने एवं युवा खिलाड़ियों में उर्जा संचार करने के उद्देश्य से यह आयोजन प्रदेश में खेलों की एक नई इबारत लिखेगा।