रतलाम : रीजनल पार्क को लेकर हार्टफुलनेस संस्था के सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप से की चर्चा, मंत्री ने बताए प्रोजेक्ट के लाभ

रतलाम की गंगासागर कॉलोनी क्षेत्र में रीजनल पार्क विकसित होना है। इसे लेकर हार्टफुलनेस संस्था के सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप से चर्चा कर प्रोजेक्ट समझा।

Jan 29, 2024 - 21:07
 0
रतलाम : रीजनल पार्क को लेकर हार्टफुलनेस संस्था के सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप से की चर्चा, मंत्री ने बताए प्रोजेक्ट के लाभ
रतलाम की गंगासागर कॉलोनी क्षेत्र में विकसित होने वाले रीजनल पार्क के बारे में मंत्री चेतन्य काश्यप से चर्चा करने पहुंचे हार्टफुलनेस संस्था के सदस्य।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर में गंगा सागर कॉलोनी क्षेत्र में बनने वाले रीजनल पार्क के संबंध में हार्टफुलनेस संस्था के सदस्यों ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप से मुलाकात की। उन्होंने शहरी क्षेत्र में बनने वाले रीजनल पार्क के निर्माण के संबंध मंत्री काश्यप से विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

इस दौरान मंत्री काश्यप ने रीजनल पार्क की तैयारियों से जुड़ी जानकारी दी। संस्था सदस्यों ने भी शहरी क्षेत्र में रीजनल पार्क के विकसित होने को पर्यावरण की दृष्टि से लाभकारी बताया है। चर्चा के दौरान हार्टफुलनेस संस्था के आर्किटेक्ट अशोक भार्गव, जोन प्रभारी संजय खंडेलवाल, जिला प्रभारी नीलेश शुक्ला एवं शिवगढ़ प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर सुनील सोनी उपस्थित रहे।

150
500
200
Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।