नाबालिग के अपहरण और ज्यादती के आरोप में 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पुलिस ने किशोरी को इंदौर से किया दस्तयाब

रतलाम से अपहृत किशोरी को पुलिस ने इंदौर से दस्तयाब किया। पुलिस ने उसके अपहरण के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।

नाबालिग के अपहरण और ज्यादती के आरोप में 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पुलिस ने किशोरी को इंदौर से किया दस्तयाब
किशोरी का अपहरण करने वाला युवक पुलिस गिरफ्तार।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पिपलौदा पुलिस ने नाबालिग किशोरी के अपहरण और ज्यादती के आरोप में 25 साल के एक युवक को इंदौर से गिरफ्तार किया है। पुलिस युवक के पास से अपहृत किशोरी को दस्तयाब भी कर लिया है।

जानकारी के अनुसार दिनांक 13.09.2025 को एक व्यक्ति पिपलौदा थाने पर एक नाबालिग किशोरी की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। इस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 324/2025 धारा 137(2)बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर जावरा के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस संदीप कुमार मालवीय के निर्देशन और उप निरीक्षक राजू मखौड़ (चौकी प्रभारी सुखेड़ा) के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने किशोरी की तलाश के लिए सायबर सेल की तकनीकी सहायता ली। सुराग मिलने पर टीम इंदौर के लिए रवाना हुई।

पुलिस ने इंदौर पहुंच कर आरोपी अर्जुन पिता मनोहर पुरी गोस्वामी के पास से किशोरी को गिरफ्तार किया। इस दौरान आरोपी के पास किशोरी भी मिल गई जिसे पुलिस ने अपने संरक्षण में लेकर रतलाम पहुंची। पुलिस ने मामले में आरोपी अर्जुन पिता मनोहर गोस्वामी (22) निवासी पंचेवा को गिरफ्तार कर प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध धारा 64(2) एवं 87 BNS एवं 5/6 पाक्सो एक्ट का इजाफा किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय पेश किया था जहाँ से उसे उपजेल जावरा में निरुद्ध किया गया।

इनके प्रयास से पकड़ा गया आरोपी

प्रकरण में निरीक्षक रमेश कोली (थाना प्रभारी पिपलौदा), उप निरीक्षक राजू मखोड़ (चौकी प्रभारी सुखेड़ा), आरक्षक विजय पाल, आरक्षक त्रिलोकसिंह, आरक्षक जितेन्द्र माली, आरक्षक राजेश पटेल, सैनिक अशोक कुमावत, सायबर सेल से आरक्षक विपुल भावसार, आरक्षक तुषार सिसौदिया की सराहनीय भूमिका रही।