कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा ने शहर के सखवाल नगर एवं जवाहर नगर सहित विभिन्न इलाकों में किया जनसंपर्क

कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा का हरके सखवाल नगर, जवाहर नगर सहित विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क किया।

Nov 10, 2023 - 00:24
Nov 11, 2023 - 00:11
 0
कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा ने शहर के सखवाल नगर एवं जवाहर नगर सहित विभिन्न इलाकों में किया जनसंपर्क
पारस सकलेचा के जनसंपर्क के दौरान एक बुजुर्ग महिला मयंक जाट को तिलक लगाते हुए।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कांग्रेस प्रत्याशी पारस दादा का गुरुवार को जनसंपर्क सखवाल नगर स्थित हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुआ हनुमान जी के दर्शन के पश्चात शुरू हुआ। इस दौरान उन्हें क्षेत्र की जनता ने आशीर्वाद दिया। जगह-जगह दादा का स्वागत पुष्प माला से हुआ। जवाहर नगर में पार्षद के घर पर बसंतीबाई रावत ने दादा और जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट का स्वागत कर मिठाई खिलाई। स्कूल की छात्राओं ने भी स्वागत किया। प्रत्युत्तर में दादा ने बच्चियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया और मुंह मीठा करवाया।

कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा ने राम मंदिर से जनसंपर्क की शुरुआत की। इसके बाद वे जवाहर नगर सब्जी मंडी ए-कॉलोनी, मांगीलाल चावंड की गली, एडवोकेट अकोदिया, मामू की चक्की, जवाहर नगर-ई एक्सटेंशन कॉलोनी, चार बत्ती, ईश्वर बाबाजी की लाइन, बंटी मरमट की दुकान, गणेश मंदिर के सामने निवास पहलवान के मार्केट, आंबेडकर नगर बस्ती, सज्जन मिल रोड़, वार्ड क्रमांक 12 पद्मश्री वाली गली, 80 फीट रोड, गली नंबर 7, एम. बी. नगर, मनीष नगर, विद्या विहार, गली नं. 8, मुरली अवतानी के घर समापन हुआ।

ये कार्यकर्ता मौजूद रहे

जनसंपर्क में प्रेमलता दवे, अविजित सुराणा, प्रेमलता व्यास, विजय कंडारे, कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना, सुजीत उपाध्याय, सोनू व्यास, गणेश यादव, विरेन्द्र प्रताप सिंह, संजय दवे, अनिल झालानी, इक्का बैलूत, नजमा बैलूत, अमरसिंह शेखावत, जोएब आरिफ, मुकेश कोठारी, शांतू गवली टीनू मेन, डॉ. मुस्तफा महूवाला, केज़ार मनासी आदि उपस्थित थे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।