प्लेसमेंट कैम्पस ड्राइव का आयोजन 4 मई को रतलाम में, 850 पदों पर होना है भर्ती, आपको भी है अवसर की तलाश तो यह खबर जरूर पढ़ें

रतलाम में 4 मई को प्लेसमेंट कैम्पस ड्राइव का आयोजन होगा। इसमें 850 पदों पर भर्ती की जाएगी।

Apr 29, 2023 - 09:05
 0
प्लेसमेंट कैम्पस ड्राइव का आयोजन 4 मई को रतलाम में, 850 पदों पर होना है भर्ती, आपको भी है अवसर की तलाश तो यह खबर जरूर पढ़ें
जॉब अलर्ट।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था द्वारा 4 मई को एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्पस ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सुजुकी मोटर्स गुजरात प्रा.लि. द्वारा कम्पनी के हंसलपुर प्लांट हेतु विभिन्न आईटीआई ट्रेड्स के केवल पुरुष आवेदकों की लगभग 850 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

प्राचार्य आईटीआई  यू.पी. अहिरवार ने बताया कि कैम्पस हेतु योग्यता 40 प्रतिशत के साथ कक्षा 10वीं एवं 50 प्रतिशत अंकों के साथ आईटीआई उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इस दौरान फिटर, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, टूल एव डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग आपरेटर, सीओई (आटो मोबाईल), ट्रेक्टर मैकेनिक एंड पेंटर जनरल पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिकतम वेतन 21 हजार रुपए है।

150

आयोजन के दिन आवेदक समस्त मूल प्रमाण पत्रों एवं बायोडाटा सहित अन्य शैक्षणिक दस्तावेजों को लेकर आईटीआई परिसर रतलाम पर सुबह 10.00 बजे उपस्थित हो सकते हैं। भर्ती कम्पनी द्वारा अपनी शर्तों पर की जाएगी। साक्षात्कार के समय कम्पनी से समस्त जानकारी स्वयं प्राप्त करें। उक्त कैम्पस के लिए प्रतिभागिता हेतु आवेदक को कोई मार्ग व्यय, यात्रा व्यय नहीं दिया जाएगा।

500
200
Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।