लंबित TL और CM हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में देरी पर प्रभारी कलेक्टर वैशाली जैन ने दिखाई सख्ती, निर्धारित समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश

रतलाम में प्रभारी कलेक्टर वैशाली जैन ने टीएल और सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा की। अधिकारियों को लंबित शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।

लंबित TL और CM हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में देरी पर प्रभारी कलेक्टर वैशाली जैन ने दिखाई सख्ती,  निर्धारित समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश
समीक्षा बैठक में अधिकारियों को हिदायत देती प्रभारी कलेक्टर वैशाली जैन।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । लंबित टीएल प्रकरणों और सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के निराकरण में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग शिकायतों को प्राथमिकता से लेते हुए निर्धारित समय-सीमा में उनका निराकरण सुनिश्चित करें। यह निर्देश प्रभारी कलेक्टर वैशाली जैन ने साप्ताहिक अंतरविभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए।

बैठक में प्रभारी कलेक्टर ने टीएल प्रकरणों की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों की स्थिति जानी। इसके साथ ही विभिन्न विभागों में सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की विभागवार समीक्षा की और उनके निराकरण की प्रगति की जानकारी ली। वैशाली जैन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित टीएल प्रकरणों और सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करें।

प्रभारी कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक प्रकरण में निर्धारित समय-सीमा का पालन किया जाए तथा शिकायतों के समाधान में अनावश्यक विलंब न हो। उन्होंने सभी विभागों को शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग करने और निराकरण की प्रगति पर नजर रखने के निर्देश भी दिए। बैठक में अपर कलेक्टर बृजेंद्र रावत, डीएफओ अनुभा सिंह सहित विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें