‘मैं भारत की नारी हूं, फूल नहीं चिंगारी हूं’ के उद्घोष के साथ लाल वस्त्र और साफे में निकली नारी शक्ति, बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया

महिलाओं को स्वावलंबी और सशक्त बनाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कार्यशाला और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान जागरूकता रैली भी निकाली गई।

‘मैं भारत की नारी हूं, फूल नहीं चिंगारी हूं’ के उद्घोष के साथ लाल वस्त्र और साफे में निकली नारी शक्ति, बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया
हब के 100 दिवसीय कार्यक्रमों के समापन और शक्ति अभिनंदन अभियान के मौके पर निकली महिलाओं की रैली। कलेक्टर राजेश बाथम ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन शक्ति योजना के तहत संचालित 100 हब गतिविधि का समापन रैली के साथ हुआ। कलेक्टर राजेश बाथम की अध्यक्षता में आयोजित समापन समारोह में वक्ताओं और अतिथियों ने बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाई का आह्वान किया। इस दौरान ‘शक्ति अभिनंदन अभियान’ और 10 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओं से संबंधित एक्ट और नए कानूनों पर कार्यशाला तथा महिला स्वावलंबन व सशक्तिकरण विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यशाला और संगोष्ठी का आयोजन कलेक्टर सभागृह में किया गया। इसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा, अपर कलेक्टर शालिनी श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर राधा महन्त, सहायक संचालक अंकिता पण्ड्या, सहायक संचालका रविन्द्र कुमार मिश्रा, परियोजना अधिकारीगण, पर्यवेक्षकगण और महिला आदि उपस्थित रहे। इस मौके पर अपर कलेक्टर श्रीवास्तव ने महिला स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण पर विचार प्रस्तुत किए। उद्बोधन में बताया कि महिला के शिक्षित होने के साथ आत्मनिर्भर होना बदलते परिवेश पर अति आवश्यक है। सहायक लोक अभियोजन अधिकारी गोल्डन रॉय द्वारा महिलाओं के हितार्थ विभिन्न एक्ट और 3 नए कानून की जानकारी दी गई। डिप्टी कलेक्टर राधा महन्त द्वारा महिला की शिक्षा के साथ-साथ महिला की आत्मनिर्भरता को आवश्यक माना गया।

मिशन शक्ति का दिया संदेश

उपरोक्त कार्यक्रम के पश्चात महिलाओं द्वारा लाल वस्त्र धारण और साफा पहन कर दुपहिया वाहन से ‘महिला सुरक्षा जागरूकता’ पर रैली निकाली गई। रैली को कलेक्टर राजेश बाथम द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवानगी दी गई। रैली की अगवानी हब की नोडल अधिकारी अंकिता पण्ड्या ने की। रैली का शुभारंभ ‘मैं भारत की नारी हूं, फूल नहीं चिंगारी हूं’ के साथ हुआ। महिलाओं द्वारा पूर्णआत्मनिर्भरता के साथ एक सशक्त नारी के रूप में रैली निकाली गई। महिलाओं के हाथों में महिला शक्ति के विभिन्न नारों की और ‘मिशन शक्ति’ लोगो की तख्तियां थीं। महिला सुरक्षा की रैली रतलाम के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। समापन गुलाब चक्कर में हुआ। हब लिपिक यशोदाकुंवर राजावत ने महिलाओं को ‘बेटी बचाओ, बेटी पढाओ’ की शपथ दिलवाई। गरबा पंडालों में आरती के पहले उपस्थित जनसमुदाय से ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ की शपथ गृहण करवाने की अपील की।

गरबा रास भी किया

भारत शासन के 100 दिवसीय ‘हब’ की गतिविधियों का समापन कर महिलाओं ने विभिन्न नारों और ‘मिशन शक्ति’ के लोगो के साथ गरबा रास किया। इस दौरान ‘महिला सुरक्षा’ का आह्वान करते हुए महिलाओं ने ‘आदिवासी नृत्य’ भी किया। भारत शासन और मध्यप्रदेश शासन द्वारा महिला हितार्थ योजनाओं का क्रियान्वयन एक उत्सवी माहौल में तब्दील कर दिया। कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा ने किया। आभार सहायक संचालक अंकिता पण्ड्या ने माना।

ये उपस्थित रहे

आयोजन में हब लिपिक यशोदाकुंवर राजावत, लिपिक पुष्पा नरवरिया, पर्यवेक्षक सुशीला व्यास, नीलम वाघेला, ज्योति सोनी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कृष्णा सोनगरा, निरंजना परासिया, गीता शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।