रतलाम में पेड़ कटने को लेकर क्या बोले विधायक चेतन्य काश्यप, जानने के लिए देखें यह वीडियो

रतलाम शहर में बारिश के मौसम में पेड़ काटे जाने को लेकर बवाब मचा हुआ है। इस बारे में विधायक चेतन्य काश्यप का क्या कहना है, यह जानने के लिए यह वीडियो अवश्य देखें।

Jul 18, 2023 - 19:42
 0

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर में नगर निगम के सामने प्रस्तावित गोल्ड कॉम्प्लेक्स की जमीन और गांधी उद्यान में काटे गए पेड़ों को लेकर पर्यावरण प्रेमी और जीव मैत्री परिवार संघर्षरत के साथ ही पूरा शहर चिंतित है। इसे लेकर विधायक चेतन्य काश्यप का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने शहर में ऐसी पुनरावृत्ति नहीं होने को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किए जाने की बात कही है। विधायक काश्यप के अनुसार जिस दिन यह घटना हुई उस दिन विधानसभा थे और जानकारी मिलते ही उन्होंने वहीं से अधिकारियों से बात कर ऐसा करने वालों की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।  

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।