चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन द्वारा प्रायोजित ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा के पंजीयन शुरू, क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में होगा आयोजन

चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा प्रयोजित ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा के लिए पंजीयन शुरू हो गए। शुरुआत दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की उपस्थिति में हुई।

Jul 25, 2022 - 23:50
Jul 26, 2022 - 00:22
 0
चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन द्वारा प्रायोजित ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा के पंजीयन शुरू, क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में होगा आयोजन
ऑनलाइन पंजीयन के शुभारंभ अवसर पर पूजा-अर्चना करते आयोजक।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा का आयोजन चेतन्य काश्यप फाउंडेशन की सहभागिता से होगा। ऑनलाइन स्पर्धा के पंजीयन की शुरुआत दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के सिद्धार्थ काश्यप की उपस्थिति में हुई।


क्रीड़ा भारती के इस उपक्रम का उद्देश्य खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के सहयोग से ऑनलाईन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा का लगातार आयोजन हो रहा है। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष गोपाल सेनी एवं महामंत्री राज चौधरी भी उपस्थित थे। खिलाड़ियों द्वारा केंद्रीय खेल मंत्री के समक्ष मलखम्भ और रस्सीकूद का प्रदर्शन किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।