माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़, 2 महिलाओं सहित 12 श्रद्धालुओं की मौत, पीएम ने जताया दु:ख, सहायता राशि स्वीकृत, हेल्पलाइन नंबर जारी

श्री माता वैष्णो देवी भवन में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात भगदड़ मच गई। इसमें 12 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक घायल हुए।

माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़, 2 महिलाओं सहित 12 श्रद्धालुओं की मौत, पीएम ने जताया दु:ख, सहायता राशि स्वीकृत, हेल्पलाइन नंबर जारी
श्री माता वैष्णो देवी, जम्मू एंड कश्मीर

एसीएन टाइम्स @ नई दिल्ली । वर्ष 2022 के पहले दिन जम्मू-कश्मीर में श्री माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़ मच गई। हादसे में दो महिलाओं सहित 12 लोगों की मौत हुई है। 20 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। राहत और बचाव कार्य जारी है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह हादसे का जायजा लेने स्वयं रवाना हुए। पीएम नरेंद्र मोदी और उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने घटना पर दुख जताते हुए आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। एलजी ऑफिस द्वारा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को श्री माता वैष्णोदेवी के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। रात करीब ढाई बजे भीड़ में धक्का-मुक्की हुई जिसके बाद भगदड़ मच गई। इससे कई लोग घायल हो गए। काटरा अस्पताल के बीआरओ डॉ. गोपाल दत्त ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी 12 लोगों के मरने की जानकारी मिली है। आधिकारिक आंकड़ा अभी नहीं बताया गया है। मरने वालों में ज्यादातर लोग उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बताए जा रहे हैं। डॉ. दत्त ने बताया मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घायलों का इलाज नरायणा अस्पताल में चल रहा है। हादसे की जानकारी मिलते ही केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह श्री माता वैष्णो देवी तीर्थ पर त्रासदी से उत्पन्न स्थिति का जायज़ा लेने कटरा रवाना हो गए थे। भगदड़ के बाद कटरा में माता वैष्णो देवी भवन में रजिस्ट्रेशन का काम रोक दिया गया था जो फिर से शुरू हो गया है।

मृतकों को 12 लाख एवं घायलों के उपचार के लिए 1-1 लाख की सहायता 

हादसे की जानकारी मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताया। उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए मुआवजे का ऐलान किया। इसी प्रकार जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे का शिकार हुए लोगों के परिजन को 10-10 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की। घायलों के इलाज के लिए 2 हजार रुपए दिए जाएंगे।

जम्मू-कश्मीर एलजी ऑफिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड हेल्पलाइन नंबर

01991-234804

01991-234053

अन्य हेल्पलाइन नंबर

पीसीआर कटरा – 01991232010 / 9419145182

पीसीआर रियासी – 0199145076 / 9622856295

डीसी ऑफिस रियासी (कंट्रोल रूम) - 01991245763/ 9419839557