पत्रकार रमेश सोनी के पिता एवं स्वर्णकार समाज के पूर्व अध्यक्ष श्यामलाल सोनी का निधन, समाजजन और विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि
श्री मेढ़ क्षत्रिय मारवाड़ी स्वर्णकार समाज के पूर्व अध्यक्ष श्यामलाल सोनी का निधन हो गया। वे रतलाम के वरिष्ठ पत्रकार रमेश सोनी के पिता थे।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम प्रेस क्लब के पूर्व सह सचिव वरिष्ठ पत्रकार रमेश सोनी के पिता श्यामलाल सोनी का निधन हो गया। वे श्री मेढ़ क्षत्रिय मारवाड़ी स्वर्णकार समाज के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सोनी (पूर्व अध्यक्ष स्वर्णकार समाज) के पुत्र थे। दिवंगत सोनी स्वयं भी समाज के अध्यक्ष रह चुके हैं।
श्यामलाल सोनी विगत 1 सप्ताह से निजी अस्पताल में उपचाररत थे। वे राजेश सोनी, कमलेश सोनी के पिता, रॉबिन, क्रिस के दादा, शिवांश के परदादा तथा स्व. राजेन्द्र, स्व. कृष्णगोपाल, महेश एवं दिनेश सोनी के बड़े भाई थे। रतलाम सहित प्रदेश-भर के स्वर्णकार समाज और अन्य सामाजिक, सांस्कृतिक संगठनों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत की आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
इन्होंने दी श्रद्धांजलि
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मेढ़ क्षत्रिय मारवाड़ी स्वर्णकार समाज, श्रीमद्भागवत गीता पर्व सप्ताह न्यास, मेढ़ क्षत्रिय मारवाड़ी युवा मंच, मेढ़ क्षत्रिय मारवाड़ी स्वर्णकार महिला मंडल, माताजी निर्माण समिति, गोठ समिति, मेढ़ क्षत्रिय मेवाड़ा स्वर्णकार समाज, अखिल भारतीय मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज, अखिल भारतीय मेढ़ क्षत्रिय महिला मंडल, रतलाम सराफा एसोसिएशन, रतलाम प्रेस क्लब, आंचलिक पत्रकार संघ सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हैं।


