पिता-पुत्र का शर्मनाक कृत्य ! शहीद मेजर विनय नरवाल की पत्नी का AI से बनाया अश्लील वीडियो, YouTube पर भी अपलोड कर दिया, आरोपी मोहिबुल और बेटा गुलाब गिरफ्तार
हरियाणा पुलिस ने बिहार से दो लोगों को पहलाम में शहीद हुए मेजर विनय नरवाल की पत्नी का एआई से बना फर्जी अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
एसीएन टाइम्स @ दिल्ली । मुस्लिम पिता-पुत्र द्वारा पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए मेजर विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से अश्लील वीडियो बनाकर यूट्यूब (YouTube) पर अपलोड करने का संगीन मामला सामने आया है। मामले में हरियाणा पुलिस ने बिहार के गोपालगंज जिले से आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने ऐसे कई फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए हैं। पुलिस अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार हरियाणा के गुरुग्राम की साइबर थाने की टीम ने बिहार के गोपालगंज जिले के मांझा थानान्तर्गत धोबलिया गांव में छापेमारी की। यहां से आरोपी मोहिबुल हक एवं उसके बेटे गुलाब जिलानी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपी पिता-पुत्र ने ‘S S REAL POINT’ नामक यूट्यूब चैनल पर पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए मेजर विनय नरवाल की पत्नी का हिमांशी का एक फर्जी अश्लील वीडियो वायरल किया। आरोपियो ने यह वीडियो AI की मदद से एक अश्लील वीडियो पर हिमांशी नरवाल का चेहरा मार्फ कर अपलोड किया। मामले को लेकर गुरुग्राम साइबर थाने में दोनों आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज जांच की जा रही है।
कोर्ट में पेश कर पुलिस ले गई गुरुग्राम
हरियाणा पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया और उसके बाद उन्हें अपने साथ गुरुग्राम ले गई। बताया जा रहा है प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने इस तरह के कई और फर्जी वीडियो बनाकर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल किए हैं। ऐसा करने के पीछे इनका उद्देश्य लोगों की व्यक्तिगत छवि धूमिल करने के साथ ही साइबर माध्यमों के जरिए वायरल ट्रैफिक से कमाई करना है।
X पर साझा की जानकारी
बिहार के गोपलगंज के एसपी अवधेश दीक्षित ने उक्त मामले की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। मामले में बिहार पुलिस के X हैंडल पर जानकारी साझा की गई है। एसपी दीक्षित के अनुसार तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यूट्यूब चैनल को ट्रैक कर आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद संयुक्त कार्रवाई की गई।
#BiharPolice एवं हरियाणा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में AI के माध्यम से पहलगांव हमले में शहीद मेजर विनय नरवाल की पत्नी का अश्लील वीडियो बना कर YouTube Channel पर वीडियो शेयर करने के मामले में घटना में संलिप्त दो अभियुक्त...(1/2)
.
.#HainTaiyaarHum #Bihar pic.twitter.com/gx8yRW5C8O — Bihar Police (@bihar_police) June 7, 2025
26 लोगों को मौत के घाट उतारा था आतंकियों ने
बता दें कि पहलगाम में हुए हमले में आतंकियों ने 26 लोगों की धर्म पूछ-पूछकर हत्या कर दी थी। इससे पूरे देश में आक्रोश व्याप्त है। मामले में सरकार ने सख्त एक्शन लिया। भारतीय सेना ने उक्त घटना के बाद ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया और पाकिस्तान में 100 किमी अंदर तक घुसकर आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के साथ ही वहां के एयरबेस पर भी हमला किया।


