मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड का वसंतोत्सव 2 फरवरी को, सरस्वती पूजन व्याख्यान होगा, शिक्षा, कला और चिकित्सा से जुड़ी शख्सियतों का सम्मान भी होगा

मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड वसंत पंचमीं (2 फरवरी) को आयोजित वसंतोत्सव के तहत तीन शख्सियतों का स्मान करेगा। इस मौके पर सनातन संस्कृति और वसंत तथा रतलाम राज्य के इतिहास पर व्याख्यान भी होगा।

Feb 2, 2025 - 00:58
 0
मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड का वसंतोत्सव 2 फरवरी को, सरस्वती पूजन व्याख्यान होगा, शिक्षा, कला और चिकित्सा से जुड़ी शख्सियतों का सम्मान भी होगा
मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड द्वारा 2 फरवरी को आयोजित किया जाएगा वसंतोत्सव एवं सम्मान समारोह।

मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष पं. विष्णु राजोरिया होंगे मुख्य अतिथि, पद्मश्री डॉ. लीला जोशी अध्यक्षता करेंगी

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड की रतलाम जिला इकाई द्वारा 2 फरवरी (वसंत पंचमी) को वसंतोत्सव मनाया जाएगा। इस मौके पर मां शारदा का अवतरण दिवस और रतलाम स्थापना दिवस मनाया जाएगा। बोर्ड द्वारा कला, शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र की तीन प्रमुख हस्तियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड के जिला अध्यक्ष अनुराग लोखंडे ने बताया वसंतोत्सव रविवार को सुबह 10.30 बजे स्थानीय डॉ. कैलाशनाथ काटजू विधि महाविद्यालय के सभागार में मनेगा। समारोह के मुख्य अतिथि मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष (मंत्री दर्जा) पं. विष्णु राजोरिया होंगे। अध्यक्षता पद्मश्री डॉ. लीला जोशी करेंगी। आयोजन के दौरान मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के के साथ साहित्यकार एवं शिक्षाविद् डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला बसंत पंचमी के धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक महत्व बताएंगे। रंगकर्मी और पूर्व उप संचालक अभियोजन कैलाश व्यास (एडवोकेट) रतलाम राज्य के इतिहास पर प्रकाश डालेंगे।

तीन शख्सियतों का होगा सम्मान

लोखंडे ने बताया परशुराम कल्याण बोर्ड द्वारा वसंतोत्सव के तहत कला, शिक्षा एवं शिक्षा से जुड़ी तीन महिलाओं का सम्मान भी किया जाएगा। इनमें पूर्व वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुराधा गोखले, शिक्षाविद एवं पूर्व उप संचालक शिक्षा डॉ. सुलोचना शर्मा एवं कन्या महाविद्यालय की संगीत विभाग की एचओडी डॉ. स्नेहा पंडित शामिल हैं। परशुराम कल्याण बोर्ड द्वारा सभी से अधिक से अधिक की संख्या में उपस्थिति होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।