एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अखिल भारत युवा हिंदू महासभा जनवरी में महासम्मेलन का आयोजन करेगा। इसे लेकर भक्तन की बावड़ी मुक्तिधाम रतलाम में संपन्न हुई बैठक में विचार-विमर्श हुआ।
जिला कार्यकारी अध्यक्ष पुष्पेंद्र पांडेय ने बताया कि बैठक में उज्जैन से आए प्रदेश प्रभारी पंडित प्रमोद शर्मा, महिला महासभा की प्रदेश अध्यक्ष निलू वर्मा ने युवा हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मंगलसिंह डाबी, युवा महासचिव अंकित पांचाल और साथ जिला पदाधिकारी से रतलाम के कई मुद्दों पर चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष मंगल सिंह डाबी ने कहा कि सक्रियता संगठन का केंद्र बिंदु है। हम युवा हिंदू महासभा को सक्रियता के साथ मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। बैठक में प्रदेश प्रभारी प्रमोद शर्मा ने कहा कि जनवरी में बहुत बड़ा बदलाव किया जाएगा।
इस अवसर पर उज्जैन से प्रदेश उप संगठन मंत्री गोपाल व्यास, उज्जैन संत महासभा जिला अध्यक्ष पंडित निलेशानद तिवारी, रतलाम संत महासभा जिला अध्यक्ष चरण नाथ, जिला महामंत्री नरेंद्र भारतीय गोस्वामी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।