रतलाम में बड़ा हादसा : खड़े ट्राले से भिड़ी तेज रफ्तार बस, बस चालक सहित 2 की मौत, 15 यात्री घायल

रतलाम जिले के सरवड़-जमुनाया गांव से होकर गुजर रहे फोरलेन पर महाराष्ट्र से राजस्थान जा रही एक बस सड़क किनारा खड़े ट्राले से टकरा गई। इसमें 2 की मौत हुई जबकि 15 घायल हुए।

Feb 15, 2023 - 11:16
 0
रतलाम में बड़ा हादसा : खड़े ट्राले से भिड़ी तेज रफ्तार बस, बस चालक सहित 2 की मौत, 15 यात्री घायल
रतलाम के सरवड़ जमुनिया गांव में खड़े ट्राले से भिड़ी बस।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । महाराष्ट्र से राजस्थान जा रही एक यात्री बस बुधवार सुबह रतलाम जिले के सरवड़ जमुनिया गांव के पास एक खड़े ट्राले से टकरा गई। हादसे में बस चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई जबकि 17 अन्य घायल हो गए। बिलपांक पुलिस और ग्रामीणों ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।

हादसा सुबह करीब 5 बजे लेबड़-नयागांव फोरलेन पर हुआ। सरवड़ जमुनिया गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्राले (MP O9 HF 3926) से टकराई बस (RJ 06 PA 7011) महाराष्ट्र के पुणे से राजस्थान के भीलवाड़ा तरफ जा रही थी। हादसा होते ही ग्रामीण और क्षेत्रवासी मौके पर पहुंचे और बिलपांक थाना पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों ने घायलों को बस से बाहर निकाला और रतलाम जिला अस्पताल भिजवाया।

जानकारी के अनुसार हादसे में 2 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में जावरा रोड निवासी साबिर पिता मोहम्मद यूसुफ अब्बासी और भीलवाड़ा निवासी रईस पिता अब्दुल रहमान शामिल हैं। करीब 15 यात्री घायल हो गए। घायलों का उपचार रतलाम जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन हटवा कर बाधित हुआ यातायाता फिर शुरू करवाया। बिलपांक थाने पर केस दर्ज कर घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।