बड़ी खबर ! जावरा BRC की हुई नियुक्ति, जिला पंचायत CEO ने जारी किया आदेश, जानिए- किसे मिली यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
जावरा जनपद शिक्षा केंद्र में रिक्त विकासखंड स्रोत समन्वयक की नियुक्ति कर दी गई है। पद रिक्त रहने से अभी तक काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम में शिक्षा विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। जावरा के जनपद शिक्षा केंद्र पर विकासखंड स्त्रोत केंद्र समन्वयक (BRC) की नियुक्ति हो गई है। इसका आदेश कलेक्टर एवं मिशन संचालक मिशा सिंह के अनुमोदन पर जिला पंचायत सीईओ वैशाली जैन द्वारा जारी किया गया है।
जिला शिक्षा केंद्र से जारी आदेश के अनुसार जनपद शिक्षा केंद्र जावरा के रिक्त पद के प्रभार को लेकर प्रशासनिक निर्णय लिया गया है। इसमें बताया गया है कि बीआरसी की नियुक्ति के लिए पूर्व में कार्यालयीन सूचना पत्र क्रमांक/जिशिके/स्थापना/2025/464 दिनांक 06-03-2026 जारी किया गया था। इसके माध्यम से सहमति प्राप्त करने की प्रक्रिया की गई थी, जिसकी आखिरी तारीख 16 मार्च 2026 निर्धारित की गई थी।
प्राप्त सहमति पत्रों की स्क्रूटनी के बाद बीआरसी पद पर पदस्थापना का निर्णय लिया गया है। यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी शासकीय उत्कृष्ट उच्च माध्यमिक विद्यालय, बड़वदा में पदस्थ उच्च माध्यमिक शिक्षक रूपसिंह नरोटे को सौंपी गई। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगी।
बता दें, जावरा जनपद शिक्षा केंद्र में बीआरसी का पद लंबे समय से रिक्त होने से शैक्षणिक कार्यों के साथ ही प्रशासनिक कार्यों में भी परेशानी आ रही थी। इसके चलते ही उक्त पद के लिए शिक्षकों से सहमिति चाही गई थी।
ये भी पढ़ें
2काली कार बनी 'काल' ! ‘भारत सरकार’ की कार ने 65 वर्षीय वकील को टक्कर मारी, घसीटते हुए मौत के मुंह में ले गई
3सावधान ! आप ऐसी LINK पर न करें Like वरना खाली हो जाएगा बैंक एकाउंट, रतलाम पुलिस ने ऐसी ही ठगी का किया है पर्दाफाश
4Global मंच पर SYSITS ! रतलाम के व्याख्याताओं ने इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में बढ़ाया गौरव, ICLASM 2026 में देश-विदेश के विशेषज्ञों के साथ प्रस्तुत किए शोध पत्र







