रास्ता रोका, गुस्सा भड़का… और हो गई ठांय-ठांय, रतलाम के नेगड़दा में हुए विवाद में पिता-पुत्र घायल
रतलाम के नेगड़दा गांव में ट्रैक्टर से रास्ता रोकने पर विवाद फायरिंग तक पहुंचा। पिता के पैरों में छर्रे लगे, कार में तोड़फोड़, आरोपी हिरासत में।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के नेगड़दा गांव में रास्ता रुकने से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसा में बदल गया। ट्रैक्टर हटाने की बात पर शुरू हुई बहस मारपीट और फिर फायरिंग तक जा पहुंची। घटना में पिता-पुत्र घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है।
मामला नामली थाना अंतर्गत ग्राम नेगड़दा का है। यहां सोमवार रात करीब 8.15 बजे रास्ता अवरुद्ध होने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक हो गया। फरियादी विक्रम जाट ने थाने में दर्ज रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे पिता दिनेश जाट और भाई के साथ खेती-किसानी करता है। वह रात को कार से रतलाम से अपने गांव लौट रहा था। तभी रास्ते में अशोक जाट के घर के सामने ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी होने से मार्ग अवरुद्ध था। विक्रम ने हॉर्न बजाया लेकिन आरोपी ने ट्रैक्टर नहीं हटाया। इससे उसका अशोक जाट से विवाद हो गया। . के बावजूद ट्रैक्टर नहीं हटाया गया, जिससे विवाद शुरू हो गया।
आरोप है कि अशोक जाट और चरणसिंह ने गाली-गलौज करते हुए विक्रम जाट के साथ मारपीट की। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे पिता दिनेश जाट और भाई को भी नहीं बख्शा और उनके साथ भी मारपीट की। इसी दौरान अशोक अपने घर से बंदूक ले आया और दिनेश जाट पर फायर कर दिया। फायरिंग में दिनेश के दोनों पैरों में छर्रे लगने से घायल हो गए, जबकि फरियादी के भाई के पैर में चोट आई।
ये भी पढ़ें
लाठी से भी किया हमला
इसके अलावा जितेंद्र और रमेश नामक अन्य आरोपियों ने लाठी से हमला किया। इससे दिनेश जाट को शरीर में कई जगह गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने फरियादी की कार पर भी पत्थर और लाठियां बरसाईं तथा तोड़-फोड़ की। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया जाकर पूछताछ की जा रही है।
ये भी पढ़ें










