काली कार बनी 'काल' ! ‘भारत सरकार’ की कार ने 65 वर्षीय वकील को टक्कर मारी, घसीटते हुए मौत के मुंह में ले गई
तलाम में ‘भारत सरकार’ लिखी काली कार ने 65 वर्षीय वकील को टक्कर मारकर घसीटा, इलाज के दौरान मौत। आरोपी ड्राइवर हिरासत में, घटना के बाद वकीलों में भारी आक्रोश।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर को महाराजा सज्जन सिंह चौराहे पर सीएसपी कार्यालय के सामने काल बन कर आई एक काली कार ने एक 65 वर्षीय वकील की जान ले ली। अनियंत्रित कार ने सिर्फ वकील को रौंदा बल्कि उन्हें काफी दूर तक घसीटते हुए भी ले गई। दुर्घटना में घायल वकील की मौत हो गई। ‘भारत सरकार’ की प्लेट लगी यह कर रेलवे की एक महिला अधिकारी की बताई जा रही है और इसे चलाकर टक्कर मारने वाले ड्राइवर का नाम सलमान बताया जा रहा है।
हादसा सोमवार शाम करीब 6:30 बजे हुआ। 65 वर्षीय वकील हनुमान प्रसाद पिता भवानीलाल अग्रवाल एक्टिवा से स्टेशन रोड की ओर जा रहे थे। तभी पीछे से आई काली कार क्रमांक DL 4CAE 9774 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इसके बावजूद ड्राइवर ने कार नहीं रोकी और अग्रवाल को कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गया और फिर फरार हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलते ही वकील और सीएसपी भी मौके पर पहुंच गए। गंभीर घायल अग्रवाल को जिला अस्पताल भिजवाया गया जहां इलाज के दौरान रात करीब 10 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।
वकीलों ने जताया आक्रोश, कड़ी कार्रवाई की मांग की
कार की टक्कर से वृद्ध वकील की मौत से नाराज रतलाम अभिभाषक संघ के अध्यक्ष राकेश शर्मा सहित अन्य वकील रात करीब 10.30 बजे स्टेशन रोड थाने पहुंच गए। उन्होंने वहां नाराजगी जताई और आरोपी चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। मामले में स्टेसन रोड थाने पर फरियादी अभिषेक पिता बलवंत गौतम (28) निवासी जावरा रोड, आंबेडकर नगर, रतलाम की शिकायत पर बीएनएस की धारा 106(1) एवं भादंवि की धारा 304ए के अंतर्गत अज्ञात चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है।
रेलवे अधिकारी अवकाश पर, चाबी ड्राइवर के पास
जिस कार की टक्कर से वकील की मौत हुई है वह रतलाम रेल मंडल की एक महिला अधिकारी के पति की है। यह दिल्ली पासिंग होकर 2007 मॉडल की कार है और अभी तक एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नाम पर ही दर्ज है। बताया जा रहा है कि इस कार को करीब 6 महीने पहले ही मुंबई से रतलाम लाया गया था। यह रेलवे अधिकारी के बंगले के गैरेज में ही खड़ी रहती है। रेलवे अधिकारी इन दिनों अवकाश पर होने से मुख्यालय से बाहर हैं। उनके द्वारा साफ-सफाई के लिए कार की चाबी सलमान नामक एक ड्राइवर को दे रखी है।
पुलिस ने लिया हिरासत में
पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले में कार को जब्त कर चालक सलमान को पूछताछ में लिया गया है। उसके अनुसार कार ऑटोमैटिक है। सफाई के बाद वह कार चलाने के लिए लेकर निकला था। तभी हादसा हो गया।
ये भी पढ़ें
अभिभाषक का हुआ अंतिम संस्कार
जानकारी के असार अभिभाषक अग्रवाल पत्नी को क्लीनिक पर दिखाने के बाद जांच रिपोर्ट लेने जा रहे थे। तभी हादसा हो गया। उनके दो बेटे हैं, जो पुणे में कार्यरत हैं। दिवंगत अग्रवाल की शवयात्रा मंगलवार सुबह झालानी कॉलोनी स्थित उनके निवास से से निकाली गई। शवयात्रा भक्तन की बावड़ी श्मशान घाट पहुंची जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। अग्रवाल के दो बेटे हैं। अंतिम संस्कार किया गया। इसमें बड़ी संख्या में एडवोकेट सहित शहरवासी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें









