मतदाता सूची का हो गया अंतिम प्रकाशन, राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को मिली सूची, जानिए- कितने मतदाता करेंगे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने अंतिम प्रकाशन के बाद मतदाता सूची का राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को वितरण किया।

Oct 4, 2023 - 19:10
Oct 5, 2023 - 01:28
 0
मतदाता सूची का हो गया अंतिम प्रकाशन, राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को मिली सूची, जानिए- कितने मतदाता करेंगे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला
विधानसभा निर्वाचन के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र सूर्यवंशी ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारी को मतदाता सूची प्रदान की

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4 अक्टूबर को हो गया। इसके अनुसार रतलाम जिले में मतदाताओं की कुल संख्या 11 लाख 2 हजार 386 है। इनमें पुरुष मतदाता 5 लाख  50 हजार 811 एवं महिला मतदाता 5 लाख 50 हजार 894 हैं। अन्य सर्विस वोटर 645 एवं अन्य मतदाता 36 हैं।

4 अक्टूबर (बुधवार) को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने उपस्थित राजनीतिक दलों के पदाधिकारी को मतदाता सूची की हार्ड कॉपी तथा सीडी प्रदान की। इस दौरान अपर कलेक्टर अधिकारी डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर राधेश्याम मंडलोई, नितिन लोढ़ा, पीयूष बाफना, एम. एल. नगावत सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जारी की गई जानकारी के अनुसार जिले की विधानसभा रतलाम ग्रामीण में कुल मतदाता संख्या 2 लाख 13 हजार 896 है। रतलाम शहर में 2 लाख 17 हजार 209 है। विधानसभा क्षेत्र सैलाना में 2 लाख 10 हजार 465, जावरा में 2 लाख 37 लाख 929 तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र आलोट में मतदाताओं की संख्या 2 लाख 22 हजार 887 है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।