कक्षा 6 में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय चयन परीक्षा 20 जनवरी को

समिति की वेबसाईट से डाउनलोड करें जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र

Jan 19, 2024 - 17:58
Jan 19, 2024 - 18:01
 0
कक्षा 6 में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय चयन परीक्षा 20 जनवरी को

एसीएन टाइम्स @ ललितपुर l जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय चयन परीक्षा 20 जनवरी को होगी l परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र विद्यालय समिति की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं l अभ्यर्थी समिति की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं l 

जवाहर नवोदय विद्यालय दैलवारा के प्रधानाचार्य हूपेंद्र सिंह ने बताया की चयन परीक्षा ललितपुर में 20 जनवरी 2024 को प्रातः 11:30 से दोपहर 1:30 तक सम्बंधित केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी. कक्षा ६ में प्रवेश के लिए होने वाली चयन परीक्षा के लिए ललितपुर में 7 परीक्षा केंद्र बनाये गए है. जिसके प्रवेश पत्र विद्यालय समिति की वेबसाइट http:/./ navoday.gov.in से डाउनलोड किये जा सकते हैं l 

Manish Kumar Shukla दो दशक से भी ज्यादा समय से सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय। अमर उजाला, बीपीएन टाइम्स, दैनिक आज, कृषक वंदना आदि समाचार-पत्र एवं पत्रिकाओं में सेवाएं देते हुए लोक कल्याणकारी पत्रकारिता करते हुए समाज, शासन व प्रशासन के मध्य सेतु के रूप में कार्य करने का लंबा अनुभव। बतौर अभिभाषक/अधिवक्ता न्यायिक मामलों में जनता की सेवा और उनके हित रक्षण के लिए जनसमस्याओं के निस्तारण और समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत। विद्यालय संचालन और अध्यापन का पूर्व अनुभव।