NEET से पहले असली अनुभव : रतलाम में ‘Pre-NEET Exam’ में 550+ स्टूडेंट्स ने परखी तैयारी
रतलाम में अभ्यास कॅरियर इंस्टिट्यूट द्वारा ‘NEET से पहले NEET’ परीक्षा का आयोजन, 550+ विद्यार्थियों ने लिया भाग; रियल एग्जाम जैसा अनुभव मिला।
अभ्यास कॅरियर इंस्टिट्यूट का शानदार आयोजन, रियल एग्जाम जैसा दिखा माहौल, टाइमिंग से लेकर ड्रेस कोड तक पूरी सिमुलेशन
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । NEET 2026 से ठीक पहले रतलाम के विद्यार्थियों को रियल एग्जाम का अनुभव देने के उद्देश्य से अभ्यास कॅरियर इंस्टिट्यूट ने ‘NEET से पहले NEET’ परीक्षा का सफल आयोजन किया। 550 से अधिक स्टूडेंट्स ने इसमें भाग लेकर अपनी तैयारी को परखा और एग्जाम प्रेशर को समझा।
रतलाम के शास्त्री नगर स्थित अभ्यास कॅरियर इंस्टिट्यूट में 29 अप्रैल को ‘NEET से पहले NEET’ परीक्षा का भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन किया गया। इस मेगा प्रैक्टिस एग्जाम में 550 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया और वास्तविक परीक्षा जैसे माहौल में अपनी तैयारी को जांचा।
परीक्षा पूरी तरह NEET के आधिकारिक पैटर्न पर आधारित रही। इसमें ड्रेस कोड, एडमिट कार्ड वेरिफिकेशन, एंट्री प्रक्रिया और सख्त टाइम मैनेजमेंट का विशेष ध्यान रखा गया। विद्यार्थियों को दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक एंट्री दी गई, जबकि परीक्षा ठीक 2:00 बजे शुरू होकर शाम 5:00 बजे समाप्त हुई।
एंट्री के दौरान एडमिट कार्ड और आधार कार्ड का मिलान किया गया। साथ ही पासपोर्ट साइज फोटो, पोस्टकार्ड साइज फोटो और फिंगरप्रिंट जैसी सभी जरूरी औपचारिकताओं को भी लागू किया गया, ताकि विद्यार्थियों को बिल्कुल वास्तविक परीक्षा जैसा अनुभव मिल सके।
संस्थान द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि परीक्षा में क्या ले जाना है और क्या नहीं—इसकी पूरी गाइडलाइन पहले ही दी गई थी। इससे विद्यार्थियों को असली NEET परीक्षा के लिए मानसिक और व्यावहारिक रूप से तैयार होने में मदद मिली।
3 मई को होगी असली NEET
परीक्षा समाप्त होने के बाद विद्यार्थियों से OMR शीट जमा करवाई गई और 3 मई को होने वाली NEET परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। उन्हें सलाह दी गई कि परीक्षा के दौरान घबराएं नहीं, बल्कि शांत और आत्मविश्वास के साथ पेपर हल करें।
ये भी पढ़ें
अभ्यास कॅरियर इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर और टीम ने विद्यार्थियों को मोटिवेट करते हुए कहा, “जितना अधिक आप रिलैक्स रहेंगे, उतना ही बेहतर प्रदर्शन करेंगे।” साथ ही ड्रेस कोड (सिंपल शर्ट, बिना फुल स्लीव, बिना जींस, बिना बेल्ट), साधारण चप्पल पहनने और किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को साथ न ले जाने की सख्त हिदायत दी गई।
इन टिप्स पर करें अमल
विद्यार्थियों को यह भी सलाह दी गई कि परीक्षा के दिन हल्का भोजन करें, समय से पहले सेंटर पहुंचें और सभी जरूरी दस्तावेज जैसे एडमिट कार्ड और ओरिजिनल आधार कार्ड/मार्कशीट साथ रखें। यह आयोजन विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उन्हें वास्तविक परीक्षा के लिए मानसिक रूप से तैयार करने की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हुआ।
ये भी पढ़ें
2Good News ! रतलाम में ASE कोचिंग इंस्टिट्यूट का विस्तार, फाउंडेशन से लेकर NEET-JEE तक की तैयारी का नया विकल्प
3इंस्टाग्राम यूजर्स सावधान ! अब आपकी 'प्राइवेट बातें' नहीं रहेंगी सीक्रेट; 8 मई से खत्म हो रही सुरक्षा की मजबूत दीवार !
4भविष्य से ये कैसा खिलवाड़ ? न सिलेबस आया, न परीक्षा की तारीख, विक्रम यूनिवर्सिटी फिर बनी 'चक्रम यूनिवर्सिटी', 44 डिग्री तापमान में स्टूडेंट का फूट रहा गुस्सा








