विधायक चेतन्य काश्यप ने उप प्रवर्तक श्री अरुणमुनिजी म.सा. से लिया आशीर्वाद, प्रबुद्धजनों से मुलाकात के दौरान हुई सुखद भेंट

उप प्रवर्तक श्री अरुणमुनिजी म.सा. इन दिनों रतलाम में हैं। इस दौरान विधायक चेतन्य काश्यप ने उनके पास पहुंच कर दर्शन-वंदन किया।

Jun 23, 2023 - 00:15
Jun 23, 2023 - 00:17
 0
विधायक चेतन्य काश्यप ने उप प्रवर्तक श्री अरुणमुनिजी म.सा. से लिया आशीर्वाद, प्रबुद्धजनों से मुलाकात के दौरान हुई सुखद भेंट
विधायक चेतन्य काश्यप उप प्रवर्तक श्री अरुणमुनि जी म.सा. से आशीर्वाद लेते हुए।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम  विधायक चेतन्य काश्यप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर आयोजित महासंपर्क अभियान में नमो नमः रेसीडेंसी पहुंचे। प्रबुद्धजनों से मुलाकात के दौरान उन्हें क्षेत्र में उप प्रवर्तक श्री अरुणमुनिजी म.सा. के विराजित होने की सूचना मिली। इस पर उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ पहुंचकर उप प्रवर्तकजी के दर्शन-वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त लिया। इस दौरान काश्यप ने धार्मिक चर्चा भी की। इस दौरान विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, बजरंग पुरोहित, निशा सोमानी, पवन सोमानी, गुरनामसिंह डंग, ललित पटवा, गगनदीप सिंह, हेमंत श्रीमाल, सोमचंद सुराणा, दिनेश पटेल, आशीष मेहता, सम्यक पिपाड़ा आदि उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।