मंत्री काश्यप की पहल रंग लाई ! मेडिकल कॉलेज को मिलेगी एडवांस कार्डियेक सुविधा और सीटी स्कैन मशीन, 9.75 करोड़ रुपए स्वीकृत

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की पहल पर उप मुख्यमंत्री डॉ. राजेंद्र शुक्ल ने रतलाम मेडिकल कॉलेज में एडवांस कार्डियेक सुविधा सीटी स्कैन मशीन के लिए 9.75 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं।

Oct 15, 2025 - 00:35
Oct 15, 2025 - 23:52
 0
मंत्री काश्यप की पहल रंग लाई ! मेडिकल कॉलेज को मिलेगी एडवांस कार्डियेक सुविधा और सीटी स्कैन मशीन, 9.75 करोड़ रुपए स्वीकृत
उप मुख्यमंत्री डॉ. राजेंद्र शुक्ल से चर्चा करते मंत्री चेतन्य काश्यप।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रतलाम मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन मशीन उपलब्ध कराने का आग्रह किया था। कैबिनेट मंत्री काश्यप की पहल पर शुक्ल ने 9 करोड़ 75 लाख की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इससे जल्द ही मेडिकल कॉलेज को एडवांस कार्डियेक फेसेलिटी के साथ सीटी स्कैन मशीन मिलेगी।

ज्ञात रहे कि शहर में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने के लिए कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने उप मुख्यमंत्री डॉ. राजेंद्र शुक्ल से भेंट की थी। इसके चलते ही उप मुख्यमंत्री ने उक्त राशि स्वीकृत की है। गौरतलब है कि अब तक सीटी स्कैन और एमआरआई के लिए मरीजों को बाहर रैफर किया जा रहा था। मशीन प्राप्त होने पर अब मरीजों को राहत मिलेगी और उन्हें इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा। काश्यप ने राशि की स्वीकृति प्रदान करने पर उप मुख्यमंत्री शुक्ल को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।