रॉयल हॉस्पिटल का बांगरोद में लगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 366 लोगों ने लिया चिकित्सा परामर्श

रॉयल हॉस्पिटल ने अपने 100 शिविर के महाअभियान के तहत बांगरोद में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। इसमें 366 लोगों ने लाभ लिया।

Jan 13, 2023 - 21:47
 0
रॉयल हॉस्पिटल का बांगरोद में लगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 366 लोगों ने लिया चिकित्सा परामर्श
बांगरोद मे्ं रॉयल हॉस्पिट द्वारा आयोजित निःशुल्क शिविर का लाभ लेते लोग।

रॉयल हॉस्पिटल के 100 निःशुल्क चिकित्सा शिविर के महाअभियान के अन्तर्गत आयोजित हुआ शिविर

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रॉयल हॉस्पिटल द्वारा बांगरोद में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। इसमें 366 लोगों ने चिकित्सकीय परामर्श लिया और निःशुल्क दवाइयां भी प्राप्त की।

रॉयल हॉस्पिटल के प्रशासक दिनेश राजपुरोहित ने बताया बांगरोद का निःशुल्क चिकित्सा शिविर का उद्द्घाटन ग्राम सचिव संतोष पाटीदार ने किया। मुख्य अतिथि जगदीशचंद्र पाटिदार (गुजराती) थे। ग्रामवासियों ने रॉयल हॉस्पिटल के चेयरमैन प्रमोद गुगालिया व हॉस्पिटल स्टाफ का स्वागत किया। इस दौरान गांव के शंकरलाल मालवीय (पूर्व सरपंच सेजावता), निर्भयराम मालवीय (सेजावता) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सेवाएं दीं। चिकित्सकों डॉ. शमशुल हक, डॉ. डॉ. सी. पी. जोशी, जगदीश डुके, डॉ. पूनम बोरीवाल, डॉ. पीयूष कुमावत आदि ने सेवाएं दें। रॉयल हॉस्पिटल की स्टाफ नर्स करुणा डामोर, उर्मिला पाटीदार, सरोज यादव, रीतु सिसोदिया, ड्रेसर जगदीश परमार, कृष्णा शर्मा, दीपेन्द्र शर्मा आदि ने भी सेवाएं दीं। शिविर में सभी उम्र के मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।