विधायक चेतन्य काश्यप ने आचार्य श्री विजय कुलबोधि सूरीश्वरजी के दर्शन-वंदन कर आशीष लिया, भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर जारी है स्वागत का दौर

रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप ने आचार्य श्री विजय कुलबोधि सूरीश्वर का आशीर्वाद लिया। इधर, समर्थकों के काश्यप का उनके निवास पहुंच कर स्वागत करने का सिलसिला जारी है।

Oct 17, 2023 - 00:36
 0
विधायक चेतन्य काश्यप ने आचार्य श्री विजय कुलबोधि सूरीश्वरजी के दर्शन-वंदन कर आशीष लिया, भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर जारी है स्वागत का दौर
आचार्य श्री विजय कुलबोधि सूरीश्वर जी के दर्शन-वंदन कर आशीष लेते विधायक चेतन्य काश्यप।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप सोमवार को सेठजी का बाजार स्थित आगमोद्धारक भवन पहुंचे। यहां उन्होंने आचार्य श्री विजय कुलबोधि सूरीश्वरजी म.सा. के दर्शन-वंदन कर आशीष लिया। इस अवसर पर श्री देवसूर तपागच्छ चारथुई जैन श्रीसंघ गुजराती उपाश्रय, श्री ऋषभदेवजी केशरीमलजी जैन श्वेताम्बर तीर्थ पेढ़ी के अभय लुनिया, राजेश सुराणा, मुकेश जैन, कांतिलाल चौपड़ा आदि उपस्थित रहे।

भाजपा द्वारा काश्यप को तीसरी बार रतलाम शहर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। इससे उत्साहित समर्थक उनके निवास पर पहुंच कर स्वागत अभिनंदन कर रहे हैं। एक सप्ताह बीतने के बाद भी सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक संस्था, संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्यों के साथ पार्टी के नेता, कार्यकर्ता काश्यप के स्वागत-अभिनंदन के लिए पहुंच रहे हैं। स्वागत-सत्कार का दौर सोमवार को भी देर रात तक जारी रहा। समर्थकों ने शॉल-श्रीफल और माला पहनाकर स्वागत किया।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।