चुनरी कलश यात्रा में नजर आए मां दुर्गा के नौ रूप, 1000 महिलाओं ने सिरोधार्य किए मंगल कलश, पुष्प वर्षा के साथ हुआ स्वागत

नवरात्रि की द्वितीया तिथि पर जवाहर व्यायामशाला अम्बर परिवार द्वारा भव्य चुनरी कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें 1000 महिलाएं शामिल हुईं।

चुनरी कलश यात्रा में नजर आए मां दुर्गा के नौ रूप, 1000 महिलाओं ने सिरोधार्य किए मंगल कलश, पुष्प वर्षा के साथ हुआ स्वागत
चुनरी कलश यात्रा में शामिल मां दुर्गा के विभिन्न रूप धारण कर शामिल हुईं कन्याएं।

सभी की सुख समृद्धि की मनोकामना से जवाहर व्यायामशाला अम्बर परिवार ने नवरात्रि के दूसरे दिन किया धार्मिक अनुष्ठान

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रत्नपुरी सोमवार को उस समय माता के जयकारों से गूंज उठी जब जवाहर व्यायामशाला अंबर परिवार के तत्वावधान में चुनरी कलश यात्रा निकली। सभी की सुख समृद्धि की मनोकामना के साथ नवरात्रि के दूसरे दिन किए गए इस अनुष्ठान में 1000 महिलाएं मंगल कलश सिरोधार्य कर शामिल हुईं। चुनरी कलश यात्रा में मां दुर्गा के नौ रूप भी नजर आए। यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

धर्म संस्कृति की सनातन संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य को लेकर दौलत पहलवान के नेतृत्व में जवाहर व्यायामशाला अम्बर परिवार ने यह आयोजन किया। चुनरी कलश यात्रा काटजू नगर स्थित श्रमशिविर (जवाहर व्यायामशाला) से शुरू हुई। यात्रा सैलाना बस स्टैंड, चेतक ब्रिज, राम मंदिर चौराहा,  अलकापुरी चौराहा होत हुए अलकापुरी स्थित चामुंडा माता मंदिर पर समाप्त हुई। यहां माँ चामुंडा माता की आरती की गई। दौलत पहलवान सर्वप्रथम नौ रूपों में शामिल हुईं कन्याओं की  आरती करवाई।

सभी की सुख समृद्धि आयोजन का उद्देश्य

अम्बर ग्रुप के मयंक जाट ने बताया कि शहर की धर्म प्राण जनता को धर्म लाभ देने एवं सभी की सुख समृद्धि की मनोकामना से अंबर ग्रुप द्वारा चुनरी कलश यात्रा आयोजित की गई। इसमें शहर की 1000 महिलाएं शामिल हुईं।

अम्बर परिवार ने ज्ञापित किया आभार

चुनरी कलश यात्रा को सफल बनाने के लिये जवाहर व्यायामशाला एवं अम्बर परिवार के सुरेश जाट, सन्तोष जाट, सूरज जाट, वैभव जाट, अम्बर जाट, अभिषेक जाट, मयंक जाट, गौरव जाट, अमन जाट आदि ने रतलाम शहर की धर्मप्रेमी जनता के प्रति आभार ज्ञापित किया।