विधायक चेतन्य काश्यप 19 मई को करेंगे 3 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण

रतलाम में विकास कार्यों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में विधायक चेतन्य काश्यप 19 मई को 3 करोड़ रुपए के कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन करेंगे।

May 18, 2022 - 23:12
 0
विधायक चेतन्य काश्यप 19 मई को करेंगे 3 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण
चेतन्य काश्यप, विधायक- रतलाम शहर।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विधायक चेतन्य काश्यप के मुख्य आतिथ्य में 3 करोड़ की लागत से निर्मित विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण समारोह 19 मई को होगा। लोकार्पण एवं भूमि पूजन समारोह शाम 5 बजे विनोबा स्कूल जवाहर नगर पर होगा।

समारोह में 3 करोड़ से निर्मित विकास कार्यों में विनोबा नगर सामुदायिक भवन, किचन शेड तथा बाउण्ड्रीवॉल, नवनिर्मित गणेश मंदिर से मुक्तिधाम का भूमिपूजन किया जाएगा। इसके साथ ही गुरु रामदास स्कूल से देवरा देवनारायण तक डामरीकरण, चांदमारी चौराहा से रेलवे अस्पताल तक डामरीकरण, टैंकर रोड से अम्बे माता मंदिर सड़क डामरीकरण शामिल है। इसके अलावा इन्द्रलोक नगर मेन रोड पर सड़क डामरीकरण, गांधी नगर से चांदमारी चौराहा तक सीसी सड़क एवं मॉर्निंग स्टार स्कूल से टैंकर रोड सीसी सड़क का लोकार्पण भी किया जाएगा।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।