एडवोकेट सुरेश वर्मा फिर बने रतलाम के जिला लोक अभियोजक, एक को छोड़कर सभी अतिरिक्त लोक अभियोजकों को फिर मिली जिम्मेदारी

रतलाम जिले में लोक अभियोजकों की नियुक्ति की गई है। सुरेश कुमार वर्मा को पुनः लोक अभियोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

Apr 13, 2026 - 23:23
 0
एडवोकेट सुरेश वर्मा फिर बने रतलाम के जिला लोक अभियोजक, एक को छोड़कर सभी अतिरिक्त लोक अभियोजकों को फिर मिली जिम्मेदारी
सुरेश कुमार वर्मा, लोक अभियोजक- रतलाम

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्यप्रदेश शासन के विधि और विधायी कार्य विभाग द्वारा रतलाम जिले के लोक अभियोजकों की नियुक्ति का आदेश जारी किया है। अधिवक्ता सुरेश कुमार वर्मा को फिर से जिला लोक अभियोजक के पद पर नियुक्त किया गया है। एक अतिरिक्त लोक अभियोजक को छोड़कर अन्य सभी को फिर से वही जिम्मेदारियां दी गई हैं जो वर्तमान में उनके पास थीं।

Google NewsFollow Us
150

विधि और विधायी कार्य विभाग के सचिव मुकेश कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार लोक अभियोजकों की नियुक्ति भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 18 (3) के अंतर्गत शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई है। यह नियुक्ति एक वर्ष के लिए अथवा अधिवक्ता की उम्र 62 वर्ष (जो भी पहले हो) होने तक के लिए की गई है। आदेश में कहा गया है कि यह नियुक्ति किसी भी समय बिना किसी कारण के निरस्त की जा सकती है।

500
200

ये भी पढ़ें

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।