अवैध खनिज परिवहन करते डम्पर तथा जेसीबी जब्त, कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग ने की कार्रवाई

रतलाम में जिला प्रशासन द्वारा अवैध मुरम और गिट्टी परिवहन करने पर एक जेसीबी और एक डंपर जब्त किया गया है।

Jan 7, 2024 - 16:16
Jan 8, 2024 - 16:16
 0
अवैध खनिज परिवहन करते डम्पर तथा जेसीबी जब्त, कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग ने की कार्रवाई
खनिज का अवैध खनन करते जब्त की गई जेसीबी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । खनिज के अवैध खनन और परिवन तथा अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने को लेकर प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। खनिज विभाग द्वारा जड़वासाकला में अवैध डंपर और जेसीबी जब्त की गई।

 कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार के निर्देश पर खनिज अधिकारी एवं खनिज निरीक्षक द्वारा एक डंपर गिट्टी डस्ट जप्त कर थाना दीनदयाल नगर रतलाम पुलिस अभिरक्षा में रखवाई गई। इसी प्रकार एक जेसीबी अवैध मुरम उत्खनन करते हुए ग्राम जड़वासकला से जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गया।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।