स्मृति अनंत ! भाजपा विधायक मथुरालाल डामर ने पुत्र की स्मृति में श्री नित्यानंद गौशाला आश्रम को भेंट किया पानी का टैंकर व ट्रैक्टर
रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर ने अपने पुत्र की पुण्यतिथि पर श्री नित्यानंद गौशाला आश्रम को टैंकर और ट्रैक्टर भेंट किया।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर ने अपने दिवंगत पुत्र जगदीश डामर की 5वीं पुण्यतिथि सेवा दिवस के रूप में मनाई। इस अवसर पर उन्होंने श्री नित्यानंद गौशाला आश्रम (अमलेटा) में एक पेयजल टैंकर एवं एक ट्रैक्टर भेंट किया।
टैंकर एवं ट्रैक्टर प्राप्त होने पर आश्रम के आचार्य अवधूत श्री विश्वानंद बापजी ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने 29 अप्रैल 2026 तक चलने वाली भागवत ज्ञान गंगा कथा में विधायक को महाआरती में पधारने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ता और नागरिकों को भी आयोजन में सम्मिलित होने के लिए कहा।
इस दौरान विधायक प्रतिनिधि धनन्नालाल डामर, अभिषेक डामर, ग्रामीण भाजपा के मण्डल अध्यक्ष, पंचायतों के सरपंच एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







