आन-बान-शान से निकली भाजयुमो की भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता क जयकारे, जगह-जगह हुआ स्वागत

भाजयुमो ने स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। प्रभारी मंत्री ओपीएस भदौरिया और विधायक चेतन्य काश्यप सहित बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए।

आन-बान-शान से निकली भाजयुमो की भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता क जयकारे, जगह-जगह हुआ स्वागत
भाजयुमो की तिरंगा रैली को संबोधित करते प्रभारी मंत्री ओ. पी. एस. भदौरिया।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आन-बान-शान से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं, बच्चे एवं पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए। तिरंगा रैली जहां-जहां से गुजरी वहां विभिन्न संगठनों द्वारा फूल बरसाकर स्वागत किया गया।

आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत निकली भारतीय जनता युवा मोर्चा की तिरंगा यात्रा का नेतृत्व जिला अध्यक्ष विप्लव जैन के किया। मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री ओ. पी. एस. भदौरिया, विधायक चेतन्य काश्यप, दिलीप मकवाना, जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा आदि मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा के शुभारम्भ से पूर्व न्यू रोड पर प्रभारी मंत्री भदौरिया ने संबोधित करते हुए देशवासियों को आजादी की वर्षगांठ की बधाई दी।

इसके बाद रवाना हुई यात्रा लोकेन्द्र टॉकीज, जेल रोड, आरोग्यम हॉस्पिटल, नाहरपुरा, माणक चौक, घास बाजार, चौमुखीपुल, चांदनी चौक, तोपखाना, गणेश देवरी, शहीद चौक, महाराणा प्रताप चौक, राम मंदिर होकर अलकापुरी तिराहा से 80 फीट रोड पहुंच कर विसर्जित हुई। यात्रा में आगे चल रहे डीजे पर देशभक्ति गीत गूंज रहे थे। पीछे सैकड़ों की संख्या में लोग मोटरसाइकिल पर देशभक्तों का हुजूम एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता चल रहे थे। तिरंगा यात्रा को समापन स्थल पर विधायक चेतन्य काश्यप ने संबोधित किया। आरंभ में प्रभारी मंत्री भदौरिया ने संबोधित किया।

ये रहे मौजूद

सोशल मीडिया प्रभारी किशोर सिलावट ने बताया विशाल तिरंगा यात्रा के दौरान भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष गौरव मूणत, जलज सांखला, यादवेंद्र सिंह, सिद्धार्थ कटारिया, जिला मंत्री संजय पांचाल, संजय जाट, शुभम चौहान, कार्यालय मंत्री सत्यजीत सिंह राजावत, शिवम, पॉलिसी एंड रिसर्च प्रभारी प्रतीक विजयवर्गीय, जिला कार्यकारिणी सदस्य टोनू भंडारी, तेजस्व गांधी, आशीष पंडित, आयुष पांडेय, लक्ष लालवानी, मंडल अध्यक्ष आयुष पड़ियार, राहुल रांका, जयस जाजोरिया, राजेश बैरागी, चिराग असरानी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।